facebookmetapixel
Advertisement
Hormuz Attack: होर्मुज में UAE के दो टैंकरों पर ईरानी मिसाइल हमला; एक भारतीय की मौत, 6 भारतीय घायलShriram Finance से PNB Housing तक: NBFC सेक्टर की वापसी तय? ब्रोकरेज ने चुने ये 19 पसंदीदा शेयरGold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी भी चमकी! जानिए MCX और ग्लोबल मार्केट में आज का ताजा भावपुरानी कारों की खरीद-बिक्री का बाजार तेजी से हो रहा डिजिटल, आगे की ग्रोथ स्टोरी और दिलचस्पStock Market Update: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 24,100 के नीचे; ऑटो-रियल्टी शेयरों ने बढ़ाया दबावहोर्मुज संकट के बीच तेल में फिर उछाल, WTI 79 डॉलर और ब्रेंट 84 डॉलर के पार; प्लैटिनम में दबावStocks to Buy Today: कोटक सिक्योरिटीज ने बताए 2 दमदार शेयर, जानें टारगेट प्राइस और निवेश की वजहInsurance Stocks: SBI Life से LIC तक… किस इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में की सबसे ज्यादा कमाई?Stocks To Watch Today: SBI IPO से HCL Tech के AI प्लान तक, आज शेयर बाजार में इन कंपनियों की खबरें बदल सकती हैं चालराम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्ट

अदाणी पावर ने ली ओडिशा पावर जेनरेशन कॉर्प में हिस्सेदारी

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 9:14 AM IST

अदाणी पावर लिमिटेड ने आज ओडिशा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन (ओपीजीसी) की 49 फीसदी हिस्सेदारी अमेरिका की एईएस कॉरपोरेशन से लेने के लिए करार पर हस्ताक्षर किए। एईएस अमेरिका की ग्लोबल एनर्जी कंपनी है। इस कंपनी यानी ओपीजीसी में ओडिशा सरकार की 51 फीसदी हिस्सेदारी है, जो झारसूगुड़ा में 1,740 मेगावॉट के तापीय बिजली संयंत्र का परिचालन करती है। बिजली आपूर्ति के लिए यह संयंत्र राज्य का प्रमुख आधार है और राज्य में कम लागत में बिजली उत्पादन करने में शामिल है। कंपनी ने एक बयान में यह जानकारी दी।
हाल में 1,320 मेगावॉट वाला संयंत्र चालू किया गया है, जिसमें कम कार्बन का उत्सर्जन होता है। इस संयंत्र का ग्रिडको के साथ 25 साल का बिजली खरीद करार है और उसे कोयला पास के कैप्टिव खदान से मिलता है। कंपनी ने यह जानकारी दी। यह अधिग्रहण अदाणी पावर का ओडिशा में प्रवेश को रेखांकित करता है और यह राज्य में उच्च गुणवत्ता वाला बुनियादी ढांचा विकसित करना व उसे परिचालित करने की उसकी प्रतिबद्धता बताता है। कंपनी ने यह जानकारी दी। अदाणी समूह ने एक बयान में कहा, अदाणी समूह ओडिशा सरकार के साथ कामयाब और आपसी लाभ वाली लंबी अवधि की साझेदारी के लिए प्रतिबद्ध है।
फॉर्चून 500 में शामिल एईएस और अदाणी समूह भारत में अक्षय ऊर्जा की डिलिवरी और ऊर्जा भंडारण के लिए साझेदारी जारी रखेगी। इस बिक्री के बाद एईएस में कोयला आधारित बिजली उत्पादन की हिस्सेदारी घटकर 35 फीसदी रह जाएगी, जो अभी 45 फीसदी है। एईएस ने पहले कोयले से बिजली उत्पादन साल के अंत तक घटाकर 30 फीसदी से नीचे लाने के लक्ष्य का ऐलान किया था।

Advertisement
First Published - June 23, 2020 | 11:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement