facebookmetapixel
दुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टर

Adani-Hindenburg: सेबी का नया हलफनामा, 2016 में जिन कंपनियों की जांच हुई उसमें अदाणी ग्रुप शामिल नहीं

सेबी ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में आरोपों की जांच पूरी करने की समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की

Last Updated- May 15, 2023 | 2:02 PM IST
SEBI

Adani-Hindenburg Case: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उसने 2016 से किसी भी अदाणी ग्रुप की कंपनी की जांच नहीं की थी और यह आरोप कि वह ऐसा कर रही है, “तथ्यात्मक रूप से निराधार” यानी गलत है। साथ ही SEBI ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट में आरोपों की जांच पूरी करने की समय सीमा बढ़ाने की भी मांग की।

इस मामले में बार एंड बेंच ने एक ट्वीट साझा किया गया है। जिसमे कहा गया है कि हिंडनबर्ग रिपोर्ट मामले में न्याय सुनिश्चित करने के लिए जांच पूरी करने में अभी और समय की ज़रूरत है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि सेबी द्वारा यह भी कहा गया है कि अरबपति गौतम अदाणी के नामांकित समूह द्वारा विनियामक खुलासे की संभावित खामियों की जांच का कोई भी गलत या समय से पहले निष्कर्ष न्याय के हित में नहीं होगा और न ही यह कानूनी रूप से स्थिर होगा।

कोर्ट फाइलिंग के दौरान सेबी ने कहा कि उसने पहले ही 11 विदेशी नियामकों से जानकारी के लिए संपर्क किया है। जिसके ज़रिए वो पता लगाने में जुटी है कि क्या अदाणी समूह ने अपने सार्वजनिक रूप से उपलब्ध शेयरों के संबंध में किसी भी मानदंड का उल्लंघन किया है।

बता दें, अदाणी हिंडनबर्ग मामले में सेबी ने सुप्रीम कोर्ट में नया हलफनामा दायर किया है। जिसमें सेबी ने कहा है कि साल 2016 में GDR पर 51 कंपनियों की जांच हुई थी। 51 कंपनियों में अदाणी ग्रुप की लिस्टेड कंपनियां शामिल नहीं थी। इस मामले में कार्रवाई पूरी हो चुकी है। जिसके बाद सेबी ने अब IOSCO से इसकी जानकारी मांगी है।

First Published - May 15, 2023 | 1:51 PM IST

संबंधित पोस्ट