facebookmetapixel
Advertisement
बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बैंकों को होगा फायदा, Q1 में ट्रेजरी मुनाफा बढ़ने की उम्मीदFiscal Deficit: अप्रैल-मई में सरकार का राजकोषीय घाटा 12 गुना बढ़ा, RBI डिविडेंड के बावजूद बढ़ा दबावRBI FSR: मार्च में बैंकों का एनपीए घटकर 0.4% पर, कृषि क्षेत्र में सबसे ज्यादा फंसे कर्ज का दबावअर्थव्यवस्था मजबूत, पर मॉनसून और पश्चिम एशिया संकट से अब भी जोखिमडिबेंचर धारकों के हितों की सुरक्षा के लिए विशेषज्ञ समिति गठित, नियमों की होगी समीक्षाSEBI AIF Rules: निवेशकों के अधिकार बढ़ाने की तैयारी, संबंधित पक्षों के सौदों पर 75% मंजूरी का प्रस्तावCrude Oil Outlook: दूसरी छमाही में कच्चा तेल औसतन 72 डॉलर रहने के आसार: बोफाकोविड के बाद सेंसेक्स की सबसे खराब पहली छमाही, मिड-स्मॉलकैप बने निवेशकों का सहारादुबई रियल एस्टेट में सुस्ती के बीच FY27 में डैन्यूब की नजर 4 अरब डॉलर की परियोजनाओं परARAI ने बदला फैसला, ऑटो पीएलआई स्कीम में अब पूरे साल लागू होगी एक ही विनिमय दर

अदाणी ग्रुप करेगा ITD Cementation का अधिग्रहण, शेयरों में जोरदार उछाल

Advertisement

ITD Cementation के शेयर NSE पर 17.59 फीसदी की तेजी के साथ 554.50 के स्तर पर कारोबार करते दिखे।

Last Updated- September 20, 2024 | 11:28 AM IST
Gautam Adani
Gautam Adani (File Photo)

इंजीनियरिंग व कंस्ट्रक्शन फर्म ITD Cementation India के शेयरों में शुक्रवार, 20 सितंबर को 14 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Adani Group जल्द ही कंपनी के प्रमोटर का 46.64 प्रतिशत स्टेक खरीदने की योजना बना रहा है। इस खबर के बाद ITD Cementation का शेयर NSE पर 539 रुपये तक पहुंच गया। सुबह 11 बजे करीब, कंपनी के शेयर 17.59 फीसदी की तेजी के साथ 554.50 के स्तर पर कारोबार करते दिखे।

इसी बीच, Adani Enterprises के शेयर भी 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,982.60 रुपये पर पहुंच गए।

ITD Cementation को खरीदने की रेस में Adani Group सबसे आगे

इकॉनोमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, EPC (Engineering, Procurement, and Construction) कंपनी ITD Cementation को खरीदने की दौड़ में Adani Group सबसे आगे है। रिपोर्ट के मुताबिक, Adani Group ITD Cementation की 46.64 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने की योजना बना रहा है।

मौजूदा बाजार मूल्य के हिसाब से यह डील 5,888.57 करोड़ रुपये (लगभग 700 मिलियन डॉलर) की हो सकती है। यह डील एक फुली सब्सक्राइब्ड ओपन ऑफर के जरिए पूरी की जा सकती है, जिसमें प्रमोटर से हिस्सेदारी खरीदी जाएगी।

इस अधिग्रहण का उद्देश्य Adani Group की सिविल इंजीनियरिंग क्षमताओं को और मजबूत करना है, जिससे समूह की निर्माण क्षेत्र में पकड़ और बेहतर हो सकेगी।
रिपोर्ट के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान हो सकता है।

ITD Cementation का मार्केट कैपिटल 8,097 करोड़ रुपये है, जबकि Adani Enterprises की मार्केट वैल्यू 3.3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा है।

क्या करती है ITD Cementation?

ITD Cementation India का मुख्य कारोबार समुद्री ढांचे (maritime structures) और इंजीनियरिंग परियोजनाओं (engineering projects) से जुड़ा हुआ है, जिसमें दिल्ली और कोलकाता मेट्रो सिस्टम जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं।

 

 

Advertisement
First Published - September 20, 2024 | 11:28 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement