facebookmetapixel
Advertisement
Gold-Silver Price Today: MCX पर सोना 1.60 लाख के पार, चांदी में भी तूफानी तेजी; गहने खरीदने से पहले चेक करें आज के रेटUS Tariffs: भारत के सोलर कारोबार पर ट्रंप का टैरिफ वार, 126% शुल्क से मचा हड़कंपBusiness Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 2Business Standard Manthan – 2026 | Day 2- Hall 1Stock Market Update: शेयर बाजार में जोरदार उछाल! सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी ने छुआ 25,550 का स्तरWeather Update Today: IMD ने जारी किया नया मौसम अपडेट, जानिए कहां बरसेंगे बादल और कहां होगी बर्फबारी!Stocks To Watch Today: सरकारी बिक्री से लेकर बड़े ऑर्डर तक, 25 फरवरी को इन शेयरों में दिख सकता है तेज मूवमेंटBS Manthan 2026: ITC प्रमुख संजीव पुरी ने कहा- आयकर और GST में कटौती से बढ़ी बाजार में खपतBS Manthan 2026: टेलीकॉम उपकरणों के लिए डिक्सन की नजर मध्य प्रदेश परVision 2047: प्रो. एस. महेंद्र देव ने ‘मंथन’ में बताया विकसित भारत का रास्ता; विकास, समावेश और स्थिरता पर जोर

Adani Green ने ‘थर्ड-पार्टी’ संबंधी अमेरिकी जांच पर दी सफाई, कोई नोटिस नहीं मिला

Advertisement

बीएसई को भेजे जवाब में अदाणी ग्रीन ने कहा, ‘कंपनी का कहना है कि उसे कथित लेख में आरोप की जांच के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है।’

Last Updated- March 19, 2024 | 10:50 PM IST
अदाणी समूह ने हिंडनबर्ग के दावों को ‘भ्रामक’ बताकर खारिज कियाHindenburg-Adani Case: Adani Group rejects Hindenburg's claims as 'misleading

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने मंगलवार को अमेरिकी जांच से संबंधित खबरों पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि कंपनी किसी ‘थर्ड-पार्टी’ द्वारा उल्लंघन की जांच से अवगत है और उसे इस संबंध में कोई नोटिस नहीं मिला है। एक्सचेंजों द्वारा पूछे गए सवालों के बाद कंपनी की ओर से यह स्पष्टीकरण आया है।

बीएसई को भेजे जवाब में अदाणी ग्रीन ने कहा, ‘कंपनी का कहना है कि उसे कथित लेख में आरोप की जांच के संबंध में अमेरिकी न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है।’

कंपनी ने अपने बयान में ब्लूमबर्ग द्वारा प्रकाशित लेख का जिक्र किया है जिसमें प्रमोटर गौतम अदाणी और समूह के आचरण की अमेरिकी जांच की बात कही गई है। मंगलवार को अदाणी ग्रीन ने कहा, ‘कंपनी तीसरे पक्ष द्वारा अमेरिकी भ्रष्टाचार-रोधी कानूनों के संभावित उल्लंघन में अमेरिकी न्याय विभाग की जांच से अवगत है।’

अदाणी ग्रीन ने कहा कि उसका तीसरे पक्ष के साथ कोई संबंध नहीं है और इसलिए, ‘वह उस मौजूदा अमेरिकी जांच के दायरे पर टिप्पणी करने में असमर्थ है कि कंपनी (अदाणी ग्रीन) या उसका कोई भी कर्मी तीसरे पक्ष के साथ कथित लेनदेन से जुड़ा रहा है।’

पिछले सप्ताह ब्लूमबर्ग ने खबर प्रकाशित की थी जिसमें मामले से सीधी जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से कहा गया, ‘अमेरिकी अभियोजकों ने भारत के अदाणी समूह की जांच का दायरा इसे ध्यान में रखते हुए बढ़ाया है कि क्या कंपनी रिश्वतखोरी में शामिल हो सकती है।’

रिपोर्ट के बाद से ही अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पावर, अदाणी टोटाल गैस सहित समूह की कई कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि उन्हें आरोप के संबंध में अमेरिका के न्याय विभाग से कोई नोटिस नहीं मिला है। अदाणी ग्रीन ऐसी एकमात्र कंपनी है जिसने अपने स्पष्टीकरण में तीसरे पक्ष का जिक्र किया है।

Advertisement
First Published - March 19, 2024 | 10:50 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement