facebookmetapixel
Advertisement
AI इम्पैक्ट समिट में बिल गेट्स की भागीदारी पर सस्पेंस, वेबसाइट से हटा नाम, फाउंडेशन बोला: आएंगेदिल्ली HC में भिड़े सोशल मीडिया दिग्गज और बाबा रामदेव, पैरोडी व व्यंग्य को हटाने पर छिड़ी कानूनी जंगसुप्रीम कोर्ट की गंभीर चेतावनी: वकालत में AI का अंधाधुंध इस्तेमाल पड़ेगा भारी, गढ़े जा रहे फर्जी केससर्वोच्च न्यायालय की रेरा पर टिप्पणी से रियल एस्टेट में सख्त अनुपालन और प्रवर्तन पर ध्यान बढ़ने के आसारबिना सिबिल स्कोर के भी मिलेगा लोन: पहली बार कर्ज लेने वालों के लिए AI आधारित स्कोरिंग लाएगी सरकारNBFC सेक्टर में AI की क्रांति: बजाज और टाटा कैपिटल जैसे दिग्गज अब मशीनों से बांट रहे हैं करोड़ों का लोनबांग्लादेश के पीएम बने तारिक रहमान, भारत आने का न्योताIndia-US Trade: अमेरिका से आयात में 24% का बड़ा उछाल, ट्रंप की चिंता दूर करने की कोशिशमुंबई में जीईसी सम्मेलन: भारत अब एक भरोसेमंद वैश्विक भागीदारइंश्योरेंस होगा सस्ता: एजेंटों के कमीशन ढांचे में बदलाव की सिफारिश, घट सकता है प्रीमियम का बोझ

Walt Disney में छंटनी का दौर शुरू, 7000 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 10:32 AM IST
Walt Disney Company

कई बड़ी कंपनियों के बाद अब वाल्ट डिज्नी (Walt Disney) में भी छंटनी की शुरुआत हो गई है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में ही अपने करीब 7000 एंप्लॉयीज की छंटनी का ऐलान किया था।

वाल्ट डिज्नी के चीफ एग्जेक्यूटिव बॉब ईगर के कहा था कि कंपनी 7000 कर्मचारियों की छंटनी लागत पर नियंत्रण करने के लिए और इसके साथ ही और अधिक स्ट्रीमलाइन्ड बिजनेस की तैयारी करने के चलते कर रही है।

बता दें, इस छंटनी का कंपनी के कुछ अहम डिविजन्स जैसे कि डिज्नी एंटरटेनमेंट, डिज्नी पार्क्स, एक्सपीरिएंसेज और प्रोडक्ट्स और कॉरपोरेट पर पड़ेगा। सोमवार से ही कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया शुरू हुई है।

कंपनी के चीफ एग्जेक्यूटिव ने कहा है कि अगले चार दिनों में जितने एंप्लॉयीज की छंटनी होनी है, उन्हें आधिकारिक सूचना भेजा जाना शुरू कर दिया गया है।

ये पहले राउंड की छंटनी है, इसके इसके बाद कंपनी दूसरे राउंड की छंटनी अप्रैल महीने में कर सकती है। कंपनी की मानें तो अगले महीने बड़ी संख्या में छंटनी की जाएगी।

छंटनी कब होगी, इसका खुलासा तो कंपनी ने नहीं किया है लेकिन रॉयटर्स को सूत्रों के हवाले से पता चला है कि यह कंपनी के शेयरधारकों की 3 अप्रैल को होने वाली सालाना बैठक से पहले हो सकता है। एम्प्लॉयीज को भेजे पत्र में बॉब ईगर ने लिखा है कि छंटनी का फाइनल राउंड गर्मियों की शुरुआत से पहले शुरू होगा।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 10:31 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement