facebookmetapixel
Advertisement
आतंकवाद के खिलाफ BRICS देश एकजुट, आतंकियों की फंडिंग रोकने पर सहमति; पहलगाम हमले की निंदा कीBRICS ने एकतरफा व्यापारिक कदमों पर जताई चिंता, बातचीत और कूटनीति को बताया अहम रास्ता‘BRICS किसी के खिलाफ नहीं’, बोले PM मोदी: ग्लोबल साउथ अब नियम पालन नहीं नियम बनाने वाला बनेअचानक आई मेडिकल इमरजेंसी में क्यों डगमगा जाती है मध्यम वर्ग परिवारों की सालों की मेहनत की बचत?सात साल बाद भारत पहुंचे शी जिनपिंग, PM मोदी से मुलाकात में LAC, व्यापार और रिश्तों पर होगी बड़ी चर्चानिवेशकों की बल्ले-बल्ले! अगले हफ्ते 180 से अधिक कंपनियां बांटेंगी डिविडेंड, एक शेयर पर ₹50 पाने का मौका‘संकट न होता तो धीरे होते सुधार’, 1991 की उदारीकरण नीति पर पूर्व योजना आयोग सचिव ने किए कई खुलासेशी चिनफिंग की भारत यात्रा से भारत-चीन संबंधों को मिलेगा नया मोड़, PM मोदी से मुलाकात होगी अहमRBI सितंबर में बेचेगा 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के बॉन्ड, बैंकिंग सिस्टम की नकदी घटाने की तैयारीSBI बना रहा नया लोन मॉडल, GST के बिना छोटे कारोबारों को UPI लेनदेन के आधार पर मिलेगा कर्ज

पहली बार ₹50 किलो के पार जा सकते हैं चीनी के थोक भाव, 1 महीने में 300/​क्विंटल बढ़ी कीमत

Advertisement

कमजोर मॉनसून और स्टॉक से महीने भर में चीनी के दाम 300 रुपये प्रति ​क्विंटल तक बढ़ चुके हैं।

Last Updated- July 17, 2026 | 6:53 PM IST
Sugar
चीनी का क्लोजिंग स्टॉक घटकर 10 से 15 लाख टन रहने की आशंका

त्योहारी सीजन में चीनी की मिठास कड़वी हो सकती है। कमजोर मॉनसून व लो स्टॉक के बीच इस सीजन में चीनी के दाम ऑल टाइम हाई पर पहुंच सकते हैं। बाजार जानकार पहली बार चीनी के एक्स फैक्टरी भाव और  थोक भाव 50 रुपये किलो पार जाने की आंशका जता रहे हैं। बीते एक माह के दौरान भी चीनी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। 

कितनी और महंगी हो सकती है चीनी?

चीनी कारोबारी सुधीर भालोटिया ने बताया कि इस समय उत्तर प्रदेश में चीनी की एक्स फैक्टरी कीमत 4,400 से 4,500 रुपये ​क्विंटल चल रही है। बीते एक माह के दौरान इसमें करीब 300 रुपये ​क्विंटल का इजाफा हो चुका है। दिल्ली में थोक भाव इस दौरान बढ़कर 4,750 से 4,850 रुपये ​क्विंटल हो चुके ​हैं। अक्टूबर में शुरू होने वाली नये चीनी सीजन तक चीनी की एक्स फैक्टरी कीमत बढ़कर 5,000-5,100 रुपये ​क्विंटल तक जा सकती है। यह पहली बार होगा जब एक्स फैक्टरी कीमत 5,000 रुपये ​क्विंटल या 50 रुपये किलो के पार जाएगी। एक्स फैक्टरी कीमत 50 रुपये किलो होने पर चीनी के थोक भाव 55 रुपये किलो जा सकते हैं। 

कमोडिटी एक्सपर्ट और एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल में रिसर्च हेड इंद्रजीत पॉल कहते हैं कि मौजूदा परिस्थितियों में एक्स-मिल चीनी के भाव ₹50 प्रति किलो (₹5,000 प्रति क्विंटल) के ऊपर जाने की संभावना काफी मजबूत दिखाई देती है। तकनीकी चार्ट में चीनी ने लंबी अवधि के कंसोलिडेशन से ऊपर ब्रेकआउट दिया है और बाजार नए उच्च स्तर पर कारोबार कर रहा है।

क्यों महंगी हो रही है चीनी?

आईग्रेन इंडिया के निदेशक राहुल चौहान ने बताया कि कमजोर मॉनसून और आगामी सीजन में उत्पादन घटने की आशंका से चीनी के दाम बढ़ रहे हैं।अगर मॉनसून में जल्द सुधार नहीं हुआ और गन्ना उत्पादन प्रभावित हुआ तो आने वाले महीनों में चीनी की सप्लाई तंग हो सकती है। ऐसे में आगे कीमतों में और उछाल देखने को मिल सकता है।

Also Read | केंद्रीय मंत्री कृ​षि चौहान ने वैज्ञानिकों से कहा, जीएम फसल का विकल्प तलाशें

भालोटिया ने कहा कि एथनॉल के लिए चीनी का कोटा हटाकर चालू सीजन में 300 लाख टन से अ​धिक चीनी उत्पादन का अनुमान था, जो घटकर 280 से 285 लाख टन रह सकता है। सितंबर तक चीनी का क्लोजिंग स्टॉक 10 से 15 लाख टन रहने की संभावना है, जबकि हर महीने की जरूरत 22 से 25 लाख टन है। मौजूदा मॉनसून को देखते हुए आगामी चीनी सीजन में भी चीनी का उत्पादन अनुमान से कम रह सकता है। अगर अक्टूबर की शुरुआत में चीनी उत्पादन सुस्त रहा तो इसकी सप्लाई का संकट पैदा हो सकता है। ऐसे में चीनी की कीमतों में तेजी आ सकती है।

पॉल कहते हैं कि कम कैरीओवर स्टॉक और मॉनसून को लेकर बनी अनिश्चितता भी कीमतों को समर्थन दे रही है। हालांकि, ₹50 किलो के ऊपर टिकाऊ तेजी इस बात पर निर्भर करेगी कि जुलाई-अगस्त में मॉनसून कैसा रहता है और अगले सीजन के उत्पादन को लेकर बाजार की धारणा कैसी बनती है?

चीनी के भाव

भाव (₹/क्विंटल) एक माह पूर्व मौजूदा भाव संभावित भाव
एक्स फैक्टरी  4,100-4,250 4,400-4,550 5,000-5,100
दिल्ली मंडी 4,450-4,550 4,750-4,850 5,000-5,500

नोट: चीनी के भाव  कारोबारियों के मुताबिक हैं। एक्स फैक्टरी भाव उत्तर प्रदेश के हैं।

Advertisement
First Published - July 17, 2026 | 4:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement