facebookmetapixel
Advertisement
क्या Adani Ports और JSW Infra में अभी भी है कमाई का मौका? मोतीलाल ओसवाल ने बताईं BUY की बड़ी वजहेंITR Filing Alert: विदेश में अकाउंट रखने वालों के लिए नया सिस्टम, AIS में दिखेगी विदेशी संपत्तियों की जानकारीयूनिवर्सल बैंकिंग लाइसेंस का रास्ता खुला: जन स्मॉल फाइनैंस बैंक, वित्त वर्ष 27 में 80% मुनाफा बढ़ने की उम्मीदRBI की सख्ती! जब्त मकानों और जमीनों पर अब नहीं चलेगी देरी, 7 साल में करना होगा निपटानरुपया क्यों हो रहा है कमजोर? RBI की बड़ी योजना पर नहीं मिला वैसा रिस्पॉन्स, अब बढ़ी चिंताअमेरिका-ईरान तनाव से फिर चढ़ा कच्चा तेल, ब्रेंट 85 डॉलर के करीब; डॉलर पर क्यों बना दबाव?₹62,500 करोड़ की स्कीम का किन मोबाइल कंपनियों को सबसे ज्यादा फायदा? मैन्युफैक्चरिंग के लिए बनेगी गेमचेंजरNCLT के फैसले से बदली मैकलॉयड की किस्मत, चाय बागानों की बिक्री को मिली हरी झंडीHUL की ग्रोथ पर भरोसा, ICICI Securities ने BUY रेटिंग रखी बरकरार; 32% तक तेजी की उम्मीदOpening Bell: Sensex 257 अंक चढ़ा, Nifty 24,160 के पार; मिडकैप-स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी

सोने में लौटी तेजी, चांदी की चमक फीकी; जानें MCX और Comex पर ताजा भाव

Advertisement

comex पर सोना 4,000 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है, चांदी के भाव 55 डॉलर प्रति औंस तक लुढ़क चुके हैं।

Last Updated- July 17, 2026 | 9:56 AM IST
gold jewellery
सोने-चांदी के आज के भाव

सोने चांदी के वायदा भाव की शुक्रवार (17 जुलाई) को शुरुआत गिरावट के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव चढ़ गए। ग्लोबल मार्केट में यह 4,000 डॉलर प्रति औंस के नीचे खुला, लेकिन बाद में भाव 4,000 डॉलर के ऊपर चले गए। लेकिन खबर लिखे जाने के समय यह 4,000 डॉलर से नीचे ही कारोबार कर रहा था।  घरेलू बाजार MCX पर सोना तेजी के साथ खुला और खबर लिखे जाने के समय यह 1,40,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था।

सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में इसके भाव 55 डॉलर औंस तक गिर गए। वहीं MCX पर चांदी के वायदा भाव लुढ़कर 2.15 लाख रुपये किलो के करीब आ गए हैं। 

सोने की कीमतों में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 338 रुपये की तेजी के साथ 1,40,686 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,40,348 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 310 रुपये की तेजी के साथ 1,40,658  रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,40,733 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,40,487 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट 745 रुपये की गिरावट के साथ 2,15,268 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,16,013 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 358 रुपये की गिरावट के साथ 2,15,655 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,16,230 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,15,268 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर तेज शुरुआत के बाद सोना संभला, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई।  Comex पर सोना 3,980.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,992.10 डॉलर प्रति औंस था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 4.60 डॉलर की तेजी के साथ 3,996.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Also Read | अमेरिका-ईरान तनाव से फिर चढ़ा कच्चा तेल, ब्रेंट 85 डॉलर के करीब; डॉलर पर क्यों बना दबाव?

Comex पर चांदी के वायदा भाव 55.83 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 56.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.46 डॉलर की गिरावट साथ 55.75 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर भाव

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,40,686 1,40,348 1,40,658
चांदी 2,15,268 2,16,013 2,15,655
Comex Open Last Close LTP
सोना 3,980.10 3,992.10 3,996.70
चांदी 55.83 56.18 55.72

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं।कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

Advertisement
First Published - July 17, 2026 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement