facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

संकट में हैं धातु के छोटे उत्पादक

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:16 PM IST

हस्तशिल्प उद्योगों के लिए विभिन्न प्रकार की धातुओं की आपूर्ति करने वाले छोटे व मझोले उत्पादक इन दिनों खतरे में हैं।


बढ़ती लागत के कारण वे अपनी दुकानों को स्थायी रूप से बंद करने को मजबूर नजर आ रहे हैं। या फिर किसी अन्य कारोबार की ओर अपना रुख करने का मन बना रहे हैं। भारत में इस प्रकार के उत्पादकों की संख्या लगभग 10,000 है।


हस्तशिल्प उद्योग को तांबा, पीतल, एल्युमिनियम व जिंक जैसी धातुओं की आपूर्ति करने वाले ये उद्यमी पिछले एक साल से इन धातुओं की बढ़ती कीमत से जूझ रहे हैं। बताया जाता है कि जब से लंदन मेटल एक्सचेंज (एलएमई), कॉमेक्स व शंघाई के वायदा बाजार में तांबे के व्यापार में संस्थागत निवेशक व अन्य सटोरियों ने निवेश करना शुरू किया है तभी से इन छोटे व मझोले उद्योगों की दशा दयनीय होने लगी है।


बीते एक साल से इन धातुओं की कीमतों में इन निवेशकों की वजह से काफी उछाल देखा गया है। जानकारों का मानना है कि बढ़ती लागत के दबाव से  अगर ये इकाइयां बंद हो जाती हैं तो हस्तशिल्प के मामले में भारत अपनी अनोखी पहचान खो देगा। क्योंकि तब भारत को आयातित तांबे का इस्तेमाल इन उत्पादों के लिए करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि इन उत्पादों की कीमत वर्तमान उत्पादों के मुकाबले 15-20 फीसदी अधिक होगी।


जानकार कहते हैं कि ये उद्यमी धातुओं के इस बाजार में निवेश करने की हैसियत में नहीं होते। जबकि संस्थागत निवेशक धातु बाजार में अपने हिसाब से निवेश करते हैं। निवेश करने की उनकी क्षमता भी काफी अधिक होती है। ऐसे में हस्तशिल्प से जुड़े छोटे व मझोले उद्यमी अपने जोखिम को सुरक्षित नहीं कर पाते है।


बॉम्बे मेटल एक्सचेंज के पूर्व अध्यक्ष रोहित शाह कहते हैं, ‘इन दिनों सबसे बड़ी चुनौती कीमत की है।’ शाह ने तांबे से जुड़ी अपनी प्रक्रमण इकाई को बंद कर दिया है। इस इकाई की सालाना क्षमता 18,000 टन थी। वे कहते हैं कि हस्तशिल्प उद्योगों को तांबे की आपूर्ति करने वाले कमोबेश सभी उद्यमी इन दिनों मूल्यों के उतार-चढ़ाव से जूझ रहे हैं।


उन्हें तांबे की इस बढ़ी हुई कीमत पर काम करने में काफी परेशानी हो रही है। शाह कहते हैं कि विश्व बाजार में तांबे के दाम में हर समय बदलाव देखा जा रहा है। जबकि तांबे की आपूर्ति के लिए तीन महीने में एक बार अनुबंध किया जाता है। इसलिए आपूर्ति के लिए आर्डर देने व आपूर्ति के समय तक अगर मूल्य में बढ़ोतरी हो जाती है तो वह घाटा उद्यमियों को सहना पड़ता है। ऐसे में वे अपने कारोबार को न तो बढ़ाने की स्थिति में होते हैं और न ही वे उनपर ठीक से ध्यान दे पाते हैं।


शाह के मुताबिक ये तांबे को प्रक्रमण करने वाली अधिकतर इकाइयां जामनगर, राजकोट, मुरादाबाद व मिर्जापुर जैसी जगहों पर स्थित है। इस कारण से तांबे की ढुलाई पर होने वाले खर्च में भी काफी बढ़ोतरी हो जाती है। लिहाजा इनकी लागत बढ़ जाती है। शाह ने शिकायत के लहजे में बताया कि इन उद्यमियों को प्रदूषण बोर्ड व उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टरों को भी झेलना पड़ता है।


दोनों ही विभाग के अफसर आए दिन इन इकाइयों में चक्कर लगाते रहते हैं। बीते तीन-चार सालों से भारत में तांबे को प्रोसेसिंग करने वाली इकाइयों की हालत खास्ता है। इस प्रकार की इकाइयां देश के कुल धातु उत्पादन के आधे भाग का उत्पादन करती है। एक जानकार ने कहा कि बढ़ी हुई कीमत से ज्यादा उसमें होने वाले उतार-चढ़ाव के कारण उत्पादन ज्यादा परेशान है। जानकारों का यह भी कहना है कि आने  वाले समय में भी इनकी लागत में बढ़ोतरी होने वाली है।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement