facebookmetapixel
Advertisement
SBI पर 4 ब्रोकरेज बुलिश, ₹1,370 तक दिया टारगेट, Gold Loan में करीब 100% उछालUP में बकायेदारों को बड़ी राहत: लागू होगी OTS योजना, किस्तों में जमा कर सकेंगे बकाया गृह और जल करUP में ₹10 लीटर बिकेगा गोमूत्र: बुलंदशहर से हुई शुरुआत, महिलाओं को मिलेगा ₹2 प्रति लीटर कमीशनपति या पत्नी में से किसी एक को क्वार्टर मिला तो क्या दूसरे को मिलेगा HRA? सरकार ने संसद में दे दिया जवाबनतीजों के बाद Lupin में क्या करें निवेशक? ब्रोकरेज ने स्टॉक पर दिए ₹2,600 तक के टारगेटExplainer: फ्रीलांसिंग से हुई कमाई? ‘Section 44ADA’ का उठाएं फायदा और समझें टैक्स छूट के सभी नियमSIF कैटेगरी में बढ़ा मुकाबला! एक साथ लॉर्ज, मिड और स्मॉलकैप शेयरों में निवेश का मौकाOla Electric पर SELL, 30 रुपये का टारगेट; शेयर में 23% गिरावट का डर क्यों?HDFC Bank ने घटाई MCLR, क्या अब सस्ता होगा आपका लोन? जानिए किन ग्राहकों की EMI पर पड़ेगा सीधा असरजीरो बैंलेंस अकाउंट में डेबिट कार्ड मिलता है या नहीं? SBI, HDFC, ICICI, BoB और Kotak Bank में क्या हैं नियम

सात माह के हाई पर पहुंचकर फिसला रुपया

Advertisement

डॉलर के मुकाबले रुपये में मामूली सुधार, आरबीआई ने 3 अरब डॉलर की लिवाली की

Last Updated- May 02, 2025 | 11:18 PM IST
Indian Rupee

डॉलर के मुकाबले रुपया आज दिन में मजबूत होकर 83.76 प्रति डॉलर पर पहुंच गया था जो इसका सात माह का उच्च स्तर है। मगर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा डॉलर की खरीदारी करने से रुपये ने अपनी शुरुआती बढ़त गंवा दी। डीलरों ने कहा कि केंद्रीय बैंक ने 3 अरब डॉलर की लिवाली की। रुपया 17 अक्टूबर, 2024 के बाद पहली 84 के स्तर से नीचे आया है। हालांकि कारोबार की समाप्ति पर यह अपनी सारी बढ़त गंवा कर 84.55 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गुरुवार को रुपया 84.49 पर बंद हुआ था।

बाजार के एक भागीदार ने कहा, ‘निवेश प्रवाह से सुबह के कारोबार में रुपया मजबूत होकर 84 से नीचे आ गया। लेकिन बाद में आरबीआई द्वारा मुद्रा बाजार में करीब 3 अरब डॉलर का हस्तक्षेप करने से रुपये पर दबाव बढ़ गया। ’ इस बीच नए 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.33 फीसदी रही। बेंचमार्क 10 वर्षीय सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.36 फीसदी रही। इस साल डॉलर के मुकाबले रुपया 1.26 फीसदी मजबूत हुआ है जबकि चालू वित्त वर्ष में अभी तक इसमें 1.09 फीसदी का सुधार हुआ है।

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ (इंडिया फॉरेक्स ऐसेट मैनेजमेंट) अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘शेयर बाजार में विदेशी संस्थागत निवेशकों के प्रवाह और डॉलर इंडेक्स में नरमी से हाल के दिनों में डॉलर के मुकाबले रुपये में अच्छी तेजी आई है।’

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक और ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 2 अरब डॉलर बढ़कर 688.13 अरब डॉलर हो गया। आरबीआई ने मुद्रा बाजार से डॉलर खरीदे हैं, जिससे मुद्रा भंडार अभी तक के उच्चतम स्तर 705 अरब डॉलर के करीब पहुंच जाएगा।’

बाजार के भागीदारों ने कहा कि केंद्रीय बैंक अपने भंडार को फिर से भरने के लिए मुद्रा बाजार में बना रह सकता है। देश का मुद्रा भंडार 25 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.98 अरब डॉलर बढ़कर 688.13 अरब डॉलर हो गया।

Advertisement
First Published - May 2, 2025 | 11:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement