facebookmetapixel
Advertisement
Jio IPO: जियो IPO को मिली हरी झंडी, रिलायंस की AGM में मुकेश अंबानी का बड़ा ऐलानEPFO Update: 5 साल से पहले PF निकाला तो कितना कटेगा टैक्स? EPFO 3.0 से पहले जान लें जरूरी बातहर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’…..BSE पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश; BUY रेटिंग के सा​थ कवरेज शुरू, 21% अपसाइड का टारगेटMoney Management Tips: महंगाई में अमीर बनने का फॉर्मूला! इक्विटी, गोल्ड और REITs पर क्या कहते हैं एक्सपर्ट्सजियो IPO से पहले Reliance Share पर मोतीलाल की BUY रेटिंग के साथ बड़ा टारगेटNEET री-एग्जाम से पहले Telegram को नहीं मिली राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की याचिकाGold Silver Price Today: सोना 1.50 लाख रुपये से नीचे लुढ़का, चांदी में भी तेज गिरावट; चेक करें आज के रेटइजराइल को जेडी वेंस की दोटूक चेतावनी- ‘हर सुरक्षा चुनौती का समाधान लोगों को मारकर नहीं कर सकते’IT शेयरों में भारी बिकवाली, निफ्टी IT करीब 6% टूटा; इंफोसिस, TCS समेत सभी 10 शेयर लाल निशान में

बेसमेटल की वायदा कीमतों में तेजी

Advertisement
Last Updated- December 08, 2022 | 3:09 AM IST

सर्वाधिक झटका सहने के बाद वायदा बाजार में आज बेस मेटल की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिली।


अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए चीन की योजना के बीच वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख की वजह से सटोरियों द्वारा सौदों की कमी को पूरा करने के लिए लिवाली बढ़ाने से यह मजबूती आई है। अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डालर के कमजोर होने, वैश्विक इक्विटी बाजार में सुधार तथा हाजिर बाजार में औद्योगिक धातु की हाजिर मांग से वायदा कीमतों पर असर हुआ है।

डॉलर के कमजोर पड़ने से अन्य करेंसी धारकों के लिए के लिए बेसमेटल सस्ते बन पड़े और इसकी मांग बढ़ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में तांबा के सर्वाधिक सक्रिय नवंबर अनुबंध की कीमत 2.32 प्रतिशत की तेजी के साथ 187.55 रुपये प्रति किलो हो गई जबकि अप्रैल अनुबंध की कीमत 2.15 प्रतिशत के लाभ के साथ 199.80 रुपये  प्रति किलो हो गया।

फरवरी अनुबंध की कीमत 1.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 195 रुपये प्रति किलो हो गई। लंदन मेटल एक्सचेंज में तीन माह में डिलिवरी वाले तांबे की कीमत 2.3 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,723 डॉलर प्रति टन हो गई।

कार्वी कॉमट्रेड के जी हरीश ने कहा, ‘निधियों के  मोलभाव, कमजोर अमेरिकी डॉलर तथा निचले स्तर पर हाजिर मांग ने बेस मेटल की कीमतों में मजबूती लाने का काम किया।’ हरीश ने कहा कि वैश्विक इक्विटी बाजार में तेजी ने भी जिंस बाजार में आशा का संचार किया है।

बाजार विशेषज्ञों ने बेस मेटल की कीमतों में सुधार का कारण दुनिया में इन धातुओं के विशालतम उपभोक्ता देश चीन द्वारा अर्थव्यवस्था में गति लाने के लिए 600 अरब डालर लगाने की योजना को बताया जिससे इन धातुओं की मांग बढ़ गई।

नवंबर माह में डिलिवरी वाले निकल की कीमत 1.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 571 रुपये प्रति किलो और दिसंबर अनुबंध की कीमत 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 571 रुपये प्रति किलो हो गई।

सीसा का नवंबर अनुबंध एक प्रतिशत की तेजी के साथ 66.50 रुपये प्रति किलो हो गया जबकि दिसंबर अनुबंध 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.55 रुपये प्रति किलो और जनवरी अनुबंध 0.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.95 रुपये प्रति किलो हो गया।

एल्युमीनियम के दिसंबर अनुबंध की कीमत 1.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 95.30 रुपये प्रति किलो हो गई जबकि नवंबर अनुबंध की कीमत 1.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 94.45 रुपये प्रति किलो रही।

Advertisement
First Published - November 14, 2008 | 10:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement