facebookmetapixel
Advertisement
कोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलैस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाईNEET परीक्षा के बाद Telegram को मिली राहत, बहाल हुई सेवाएं…लेकिन 30 जून तक लागू रहेगी यह रोकबड़ा IPO, बड़ी कमाई की गारंटी नहीं! निवेश से पहले जानिए वैल्यूएशन का गणित3 दिन में 600 अरब डॉलर स्वाहा, आखिर SpaceX के शेयरों में क्यों मची इतनी बड़ी बिकवाली?AI के दौर में नौकरी पर संकट! Oracle ने 21,000 कर्मचारियों को किया बाहरनुवामा की नई रणनीति: IT-बैंकिंग पर भरोसा, ऑटो और मेटल शेयरों से सतर्क रहने की सलाह

एशियाई बाजार में चावल में होता रहा है उतार-चढ़ाव

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:44 AM IST

इस साल की शुरुआत में एशिया के बाजारों में जिस तेजी से चावल की कीमतों में वृद्धि हुई थी, उससे कहीं अधिक तेजी से इसमें गिरावट भी आयी है।


पिछले कुछ हफ्तों के दौरान ही चावल के भाव 30 फीसदी तक लुढ़क चुके हैं, पर थाईलैंड सरकार की मूल्य-समर्थन योजना के जरिए हस्तक्षेप किए जाने से इस गिरावट पर ब्रेक लगने के आसार हैं। जनवरी में चावल का भाव 383 डॉलर प्रति टन था पर अप्रैल में इसका भाव 1,080 डॉलर प्रति टन के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था।

शीर्ष उत्पादक देशों में चावल की बंपर पैदावार होने और वियतनाम और कंबोडिया से अच्छी आवक होने से थाईलैंड में चावल के भाव बेंचमार्क स्तर 700 डॉलर प्रतिटन से भी काफी नीचे चले गए हैं। इस तरह, लगभग दो महीनों में ही चावल की कीमत में 30 फीसदी से भी अधिक की कमी हो चुकी है। सिंगापुर स्थित एग्रोकॉर्प इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक विजय अयंगर ने एजेंसी को बताया कि चावल की कीमतों में कमजोरी तो आयी है पर उन्हें नहीं लगता है कि अब इसमें और ज्यादा कमी आएगी।

उनके अनुसार, हमें थाईलैंड सरकार द्वारा किए जा रहे निर्णायक हस्तक्षेप की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। कमोडिटी विश्लेषकों के मुताबिक, पिछले 6 महीनों के दौरान चावल की कीमतों में बहुत ज्यादा अस्थिरता रही है। पर अब कीमतें स्थिर हो रही हैं जिसका प्रमाण है कि चावल का कारोबार बीते कुछ हफ्तों में काफी सीमित रहा है। फिलहाल इसका कारोबार पिछले तीन दशकों के न्यूनतम स्तर पर हो रहा है। दुनिया भर में महंगाई के सातवें आसमान पर पहुंचने और खाद्य सुरक्षा को लेकर व्याप्त चिंताओं के बीच नीति-निर्माताओं को चावल की कीमतों के स्थिर होने के संकेत से राहत मिली है।

जानकारों की राय में पिछले कुछ हफ्तों में कीमतों में कमी आने की मुख्य वजह दुनिया में चावल के सबसे बड़े आयातक फिलीपिंस द्वारा इस साल खपत के लिए जरूरी चावल की खरीदारी पूरी कर लेना है। यही नहीं, महंगाई के समय मुनाफा कमाने के लिए शीर्ष उत्पादकों द्वारा धान की अतिरिक्त खेती करने से भी कीमतें कम हुई हैं। पर सरकार द्वारा बुरे समय के लिए चावल का भंडारण करने और कच्चे तेल की कीमत के रेकॉर्ड स्तर तक पहुंचने के बाद डीजल और उर्वरक सभी की कीमतों में मानो आग लग जाने से जानकारों के मुताबिक ऐसी उम्मीद कम ही है कि चावल के दाम अपने पहले के स्तर 300 से 350 डॉलर प्रति टन के आसपास आ सके। 

जहां तक कीमत की बात है पिछले दो दशकों के दौरान शायद ही चावल की कीमत कभी 200 से 300 डॉलर के दायरे से बाहर गयी है। पर इस साल की शुरुआत में जब भारत, मिस्र और वियतनाम जैसे देशों से खाद्यान्नों के निर्यात पर रोक लगी थी और कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त तेजी आती जा रही थी, तब अंतरराष्ट्रीय बाजार में चावल की कीमतें रेकॉर्ड स्तर तक पहुंच गयी। थाई राइस एक्सपोर्ट्स एसोसियशन के अध्यक्ष ने कहा-वे उम्मीद करते हैं कि वियतनाम द्वारा चावल के निर्यात फिर से शुरू करने से जुलाई महीने में चावल की कीमत में 5 से 10 फीसदी की कमी आएगी।

उनके मुताबिक, चावल की कीमत में होने वाली इस कमी का फायदा सभी तक पहुंचने में अभी काफी वक्त लगेगा। मालूम हो कि थाई 100 फीसदी बी-ग्रेड चावल की कीमत कम होकर 770 डॉलर प्रति टन तक पहुंच चुकी है। इसकी कीमत में अप्रैल के अंत से हो रही कमी के आगे भी जारी रहने का अनुमान जताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, सरकार की हस्तक्षेप योजना लागू हो जाने के बाद दुनिया के इस सबसे बड़े चावल निर्यातक देश में कारोबारियों द्वारा 418 डॉलर प्रति टन से कम कीमत पर किसानों से चावल की खरीद करना असंभव हो जाएगा।

Advertisement
First Published - July 1, 2008 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement