facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यानग्रीन यूरिया को प्रतिस्पर्धी बनाने की तैयारी, लागत का अंतर दूर करने के लिए सब्सिडी देगी सरकारराज्यों के पूंजीगत व्यय में आई सुस्ती, 20 राज्य ने दो महीने में खर्च किया बजट का सिर्फ 5.86% हिस्साCredit Card Market: नए कार्ड जारी करने में SBI Card रहा नंबर-1, मई में जोड़े रिकॉर्ड 1.81 लाख ग्राहकरिकॉर्ड स्तर पर पहुंची गेहूं की सरकारी खरीद, 357 लाख टन के पार पहुंचा आंकड़ा; पंजाब-एमपी अव्वल

गेहूं की रेकॉर्ड पैदावार की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:13 PM IST

सरकार को उम्मीद है कि पूरे सीजन में मौसम अनुकूल रहने की वजह से इस साल गेहूं की पैदावार 7.6 करोड़ टन के रिकार्ड स्तर पर पहुंचेगी।


कृषि आयुक्त एन.बी. सिंह ने बताया कि चालू सीजन में तापमान 1999-2000 के तापमान के समान है और गेहूं की बुआई का क्षेत्रफल भी समान स्तर पर है। इसे देखते हुए हम गेहूं के रेकॉर्ड पैदावार की उम्मीद कर सकते हैं। गौरतलब है कि 1999-2000 में देश में गेहूं की पैदावार 7.63 करोड़ टन के रेकॉर्ड स्तर पर थी।


दूसरे अग्रिम अनुमान में सरकार ने इस साल गेहूं का उत्पादन 7.48 करोड़ टन रहने की संभावना जताई थी, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 10 लाख टन कम है। सिंह ने कहा कि पूरे सीजन खासकर फरवरी से मार्च की अवधि में मौसम गेहूं की फसल के लिए काफी अनुकूल रहा। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक पड़ी ठंड ने देरी से हुई बुवाई से फसल पर खराब प्रभाव पड़ने की आशंका को खत्म कर दिया।


इस साल सामान्य समय से बीस दिन अधिक ठंड पड़ी है। सिंह ने कहा – तापमान विशेषकर बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब में सामान्य है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में फसलों की कटाई शुरू हो चुकी है। जबकि पंजाब और हरियाणा में फसलों की कटाई एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान थोड़ा ज्यादा है लेकिन चूंकि फसल कटने के लिए तैयार है, इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है।


फरवरी-मार्च का तापमान गेहूं की फसल के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों में ऊंचे तापमान ने गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचाया था, लेकिन इस साल मौसम काफी अनुकूल है। सिंह ने कहा कि अगर भारी बारिश या तूफान न आए तो वर्तमान मौसम गेहूं के लिए काफी अच्छा है।उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि विभिन्न राज्यों में गेहूं के बुआई क्षेत्र में कमी आने से कुल पैदावार में कमी आएगी।


इस साल 2.27 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की फसल लगाई गई है जबकि पिछले साल 2.82 करोड़ हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुआई हुई थी।कृषि आयुक्त ने कहा कि हरियाणा और गुजरात में गेहूं की बुआई क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है जहां राष्ट्रीय औसत के मुकाबले गेहूं की प्रति एकड़ पैदावार ज्यादा होती है। हरियाणा में एक लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में गेहूं की फसल लगाई गई है जबकि गुजरात में दो लाख हेक्टेयर ज्यादा क्षेत्र में।


हरियाणा में प्रति एकड़ चार टन गेहूं की पैदावार होती है जबकि गुजरात में प्रति एकड़ तीन टन। उधर, राष्ट्रीय औसत 2.6-2.7 टन प्रति हेक्टेयर है। उन्होंने कहा कि नैशनल फूड सिक्योरिटी मिशन के तहत सरकार ने अच्छी क्वॉलिटी केबीज बांटने का काम शुरू किया है और इससे पैदावार में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी। सिंह ने कहा कि हरियाणा व पंजाब में हमने पीबी 502 व पीबी 373 वेरायटी का बीज बांटा है जबकि यहां पहले पीबी 343 वेरायटी का बीज इस्तेमाल होता था।

Advertisement
First Published - March 28, 2008 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement