facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

Rabi Sowing 2022: रबी फसलों की बोआई 2.86 फीसदी बढ़ी, सरसों के रकबे में 7.82 फीसदी का इजाफा

Last Updated- January 06, 2023 | 3:20 PM IST
Mustard seeds

रबी फसलों की बोआई में बढ़ोतरी की दर अब धीमी पड़ने लगी है। चालू रबी सीजन में शुक्रवार तक रबी फसलों की कुल बोआई में 2.86 फीसदी ही इजाफा हुआ है, जबकि पिछले सप्ताह तक बोआई 4.46 फीसदी बढ़ी थी। रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोआई शुरुआत में अच्छी हो रही थी। लेकिन अब इसकी बोआई में वृद्धि एक फीसदी से भी कम रह गई है । दूसरी प्रमुख फसल चने की बोआई तो पिछले साल से कम है। तीसरी प्रमुख फसल सरसों की बोआई पिछले साल से करीब 8 फीसदी ज्यादा हुई है।

रबी फसलों की बोआई 2.86 फीसदी बढ़ी
चालू रबी सीजन में 6 जनवरी तक कुल रबी फसलों की बोआई 665.58 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। पिछले साल समान अवधि में यह आंकड़ा 647.02 लाख हेक्टेयर था। इस तरह रबी फसलों की बोआई में 2.86 फीसदी इजाफा हुआ है। अब तक दलहनी फसलों की बोआई 157.67 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई बोआई 156.23 लाख हेक्टेयर से महज 0.92 फीसदी अधिक है। तिलहन फसलों की बोआई 105.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में हुई है। पिछले साल अवधि में 97.66 लाख हेक्टेयर में हुई तिलहन फसलों की बोआई से 8 फीसदी ज्यादा है।

चने की बोआई घटी, गेहूं की महज 0.69 फीसदी बढ़ी
चालू रबी सीजन में 6 जनवरी तक रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बोआई में महज 0.69 फीसदी का इजाफा हुआ है। पिछले सप्ताह तक गेहूं की बोआई 3.59 फीसदी बढ़ी थी। 6 जनवरी तक 332.16 लाख हैक्टेयर में गेहूं की बोआई हो चुकी है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 329.88 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। रबी की दूसरी प्रमुख फसल चने की बोआई अब तक 107.32 लाख हेक्टेयर में हुई है, जो पिछले साल की समान अवधि में 109.17 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से भी कम है।

सरसों की बोआई में 7.82 फीसदी का इजाफा
चना रबी सीजन की तीसरी प्रमुख फसल है। इसकी बोआई इस सीजन में खूब हो रही है। 6 जनवरी तक 95.34 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हो चुकी है, जबकि पिछले साल 6 जनवरी तक 88.42 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हुई थी। इस तरह इस सीजन में पिछले सीजन की तुलना में 7.82 फीसदी ज्यादा सरसों की बोआई हुई है। सरसों की अधिक बोआई के दम पर ही कुल तिलहन फसलों की बोआई पिछले साल से 8 फीसदी ज्यादा हुई है। बीते दो साल से किसानों को सरसों के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य से काफी ज्यादा मिल रहे हैं। इसलिए किसान इसकी बोआई पर अधिक जोर दे रहे हैं।

First Published - January 6, 2023 | 3:10 PM IST

संबंधित पोस्ट