facebookmetapixel
Ultratech Cement Q3 Results: इंडिया सीमेंट और केसोराम के मर्जर का दिखा असर, मुनाफा 27% उछलाKotak Mahindra Bank Q3 Results: मुनाफा 5% बढ़कर ₹4,924 करोड़ पर, होम लोन और LAP में 18% की ग्रोथमध्य-पूर्व में जंग की आहट? कई यूरोपीय एयरलाइंस ने दुबई समेत अन्य जगहों की उड़ानें रोकींDividend Stocks: जनवरी का आखिरी हफ्ता निवेशकों के नाम, कुल 26 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंडDGCA के निर्देश के बाद इंडिगो की उड़ानों में बड़ी कटौती: स्लॉट्स खाली होने से क्या बदलेगा?रूसी तेल की खरीद घटाने से भारत को मिलेगी राहत? अमेरिका ने 25% टैरिफ हटाने के दिए संकेतBudget 2026: विदेश में पढ़ाई और ट्रैवल के लिए रेमिटेंस नियमों में बदलाव की मांग, TCS हो और सरलघर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं? RBI की दर कटौती के बाद जानें कहां किस रेट पर होम लोन मिल रहा हैदिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी: उत्तर भारत में बदला मौसम का मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ ने बढ़ाई ठंडGDP गणना में होगा ऐतिहासिक बदलाव: नई QNA सीरीज अगले महीने से लागू, आंकड़ों में आएगी सटीकता

Rabi Season 2022: रबी फसलों की बोआई 4.37 फीसदी बढ़ी, सरसों के रकबे में सबसे ज्यादा इजाफा

Last Updated- December 23, 2022 | 2:41 PM IST
Mustard seeds

चालू रबी सीजन (Rabi Season 2022) में रबी फसलों की बोआई की रफ्तार अब धीमी पड़ने लगी है। इस सप्ताह तक रबी फसलों की कुल बोआई में 4.37 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जबकि 9 दिसंबर तक बोआई 15 फीसदी बढ़ी थी। इसके बाद बोआई में बढ़ोतरी की दर घट रही है। प्रमुख रबी फसलों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी सरसों की बोआई में हो रही है। इसके बाद गेहूं की बोआई में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। चने की बोआई पिछले साल के बराबर ही हो रही है।

रबी फसलों की बोआई 4.37 फीसदी बढी

चालू रबी सीजन में 23 दिसंबर को समाप्त सप्ताह तक कुल रबी फसलों की बोआई 620.62 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, पिछली समान अवधि में यह आंकड़ा 594.62 लाख हेक्टेयर था। इस तरह रबी फसलों की बोआई में 4.37 फीसदी इजाफा हुआ है। अब तक दलहन फसलों की बोआई 2.70 फीसदी बढ़कर 148.54 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जबकि तिलहन फसलों की बोआई 8.79 फीसदी बढ़कर 101.47 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है।

सरसों की 8.57 फीसदी और गेहूं की बोआई 3.18 फीसदी बढी

प्रमुख रबी फसलों में सबसे ज्यादा सरसों की बोआई में इजाफा हुआ है। अब तक 92.67 लाख हेक्टेयर में सरसों की बोआई हो चुकी है, जो पिछली समान अवधि में 85.35 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई से 8.57 फीसदी ज्यादा है। रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं की बोआई 23 दिसंबर तक 312.26 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है। पिछले साल की समान अवधि में 302.61 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया गया था। इस तरह इस साल अब तक गेहूं की बोआई में 3.18 फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चना रबी सीजन की दूसरी प्रमुख फसल है। अब तक 103.37 लाख हेक्टेयर में चने की बोआई हो चुकी है, जो पिछले साल की समान अवधि में हुई 102.65 लाख हेक्टेयर में हुई बोआई के लगभग बराबर है।

First Published - December 23, 2022 | 2:10 PM IST

संबंधित पोस्ट