facebookmetapixel
Advertisement
Titan Q1 Results: मुनाफा 65% बढ़कर ₹1,699 करोड़ हुआ, रेवेन्यू में भी शानदार उछालExplainer: विदेश में पढ़ाई का है प्लान? सेक्शन 80E के तहत कैसे मिलेगी टैक्स में छूट, जानें पूरा नियमATM Withdrawal Limit: SBI, HDFC से लेकर PNB तक, किस बैंक के ATM से कितना पैसा निकाल सकते हैं?Bandhan Contra Fund: सस्ते वैल्यूएशन वाले शेयरों में निवेश का मौका, ₹1000 से कर सकेंगे निवेशREITs-InvITs में निवेश करने का है प्लान? अब डिविडेंड पर टैक्स का झंझट होगा खत्म, बचेंगे ज्यादा पैसेBritannia Share Price: Q1 नतीजों के बाद Britannia के शेयर में 5% की तेजी; Nomura ने दी ‘Buy’ रेटिंग, 20% तक चढ़ने का अनुमानHDFC Bank के शेयर में इस साल 25% से ज्यादा गिरावट, आखिर क्यों टूट रहा है स्टॉक?दिल्ली हाईकोर्ट से डाबर को बड़ी राहत: FSSAI के 100% दावे वाले बैन पर लगाई रोकSBI का जून तिमाही में नेट प्रॉफिट 10% बढ़ा, ब्याज से कमाई ₹46,992 करोड़; लोन ग्रोथ भी तेज180 रुपये तक जाएगा Motherson का शेयर? 3 ब्रोकरेज को इन 5 वजहों से दिख रहा दम

Rabi Sowing 2025: रबी फसलों की बोआई ने पकड़ी रफ्तार, गेहूं का रकबा करीब 17% बढ़ा

Advertisement

Rabi Sowing 2025: तिलहन, दलहन और मोटे अनाजों की बोआई पिछले साल से ज्यादा हो रही है। रबी फसलों का रकबा बढ़ने की वजह अनुकूल मौसम माना जा रहा है

Last Updated- December 01, 2025 | 8:14 PM IST
Rabi Sowing 2025

Rabi Sowing 2025: चालू रबी सीजन में फसलों की बोआई ने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले साल की तुलना में इस साल रबी फसलों की बोआई में अच्छी खासी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस सीजन की प्रमुख फसल गेहूं का रकबा काफी तेजी से बढ़ा है। तिलहन, दलहन और मोटे अनाजों की बोआई पिछले साल से ज्यादा हो रही है। रबी फसलों का रकबा बढ़ने की वजह अनुकूल मौसम माना जा रहा है।

अब तक कितनी हुई रबी फसलों की बोआई?

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार 28 नवंबर तक रबी सीजन 2025–26 में 393.07 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें बोई जा चुकी हैं, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में यह आंकड़ा 357.73 लाख हेक्टेयर था। इस तरह चालू रबी सीजन में पिछले सप्ताह तक रबी फसलों की कुल बोआई में 9.87 फीसदी इजाफा हुआ है। रबी फसलों का सामान्य रकबा 637.81 लाख हेक्टेयर है और अब तक इसके करीब 62 फीसदी हिस्से में रबी फसलें बोई जा चुकी हैं।

Also Read: चीनी मिलों में पेराई रफ्तार पकड़ने से बढ़ेगा उत्पादन, इंडस्ट्री ने 10 लाख टन अतिरिक्त निर्यात की मांगी अनुमति

गेहूं का रकबा 16.91 फीसदी बढ़ा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार रबी सीजन की सबसे बड़ी फसल गेहूं की बोआई खूब हो रही है। 28 नवंबर तक 187.37 लाख हेक्टेयर में गेहूं बोया जा चुका है। पिछले साल की इसी अवधि में 160.26 लाख हेक्टेयर में इसकी बोआई हुई थी। जाहिर है इस रबी सीजन में अब तक गेहूं की बोआई में 16.91 फीसदी की अच्छी खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गेहूं का सामान्य रकबा 312.35 लाख हेक्टेयर है। इस तरह देखा जाए तो अब तक सामान्य रकबा के करीब 60 फीसदी क्षेत्रफल में गेहूं की बोआई हो चुकी है।

दलहन फसलों की बोआई भी बढ़ी

सरकारी आंकड़ों के अनुसार 28 नवंबर तक देश में 87.01 लाख हेक्टेयर में दलहन फसलें बोई जा चुकी हैं, जो पिछले साल की समान अवधि के दलहन रकबा 85.06 लाख हेक्टेयर से 2.29 फीसदी ज्यादा है। चना का रकबा 3.92 फीसदी बढ़कर 62.49 लाख हेक्टेयर, मसूर का 9.39 फीसदी बढ़कर 11.42 लाख हेक्टेयर हो गया है। उड़द, मूंग के रकबा में भी इजाफा हुआ है, जबकि मटर, उड़द का मटर व कुल्थी के रकबा में गिरावट दर्ज की गई।

Also Read: Kharif Crop Production Estimate: बारिश से नुकसान के बावजूद खरीफ फसलों का उत्पादन बढ़ने का अनुमान

तिलहन फसलें भी बोई जा रही हैं खूब

इस रबी सीजन में तिलहन फसलें भी खूब बोई जा रही हैं। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक 80.53 लाख हेक्टेयर में तिलहन फसलों की बोआई हो चुकी है। यह पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है। तिलहन फसलों में सरसों की बोआई 5.68 फीसदी बढ़कर 77.06 लाख हेक्टेयर हो गई है। सूरजमुखी और कुसुम का रकबा भी हल्का बढ़ा है। हालांकि इस सीजन की दूसरी अहम तिलहन फसल मूंगफली का रकबा 30.41 फीसदी गिरकर 1.35 लाख हेक्टेयर रह गया।

मोटे अनाजों का रकबा 9.33 फीसदी बढ़ा

चालू रबी सीजन के दौरान मोटे अनाजों का रकबा 9.33 फीसदी बढ़कर 29.06 लाख हेक्टेयर हो गया। इन अनाजों में प्रमुख ज्वार का रकबा 3.81 फीसदी बढ़कर 14.98 लाख हेक्टेयर, मक्का 20.83 फीसदी बढ़कर 8.76 लाख हेक्टेयर, जौ का 7.73 फीसदी बढ़कर 4.60 लाख हेक्टेयर और रागी का 5.66 फीसदी बढ़कर 56 हजार हेक्टेयर हो गया।

Advertisement
First Published - December 1, 2025 | 8:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement