facebookmetapixel
Advertisement
Small Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाई

मेंथा को डुबोने की तैयारी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 AM IST

मेंथा उत्पादन के सबसे बड़े गढ़ उत्तर प्रदेश में इस बार मेंथा की फसल बारिश की वजह से खतरे में पड़ी दिखाई देती है।


हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्य में बारिश नहीं हुई है फिर भी कारोबारियों और जिंस विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी पैदावार बहुत हद तक मौसम पर निर्भर करेगी। समय से पहले ही मानसून के आ जाने और भारी बारिश से मुख्य उत्पादन क्षेत्रों से मेंथा की आवक में पहले ही लगभग दो हफ्ते की देर हो चुकी है।

अभी इसकी हार्वेस्टिंग पूरी तेजी से चल रही है पर अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई के मध्य से ही इसकी हार्वेस्टिंग अपनी रफ्तार पकड़ पाएगी। उत्तर प्रदेश के मेंथा कारोबारियों का कहना है कि हालांकि अब तक हुई बारिश का इसकी फसल पर खासा असर नहीं पड़ा है। कारिबोरियों के अनुसार, बड़ी मुश्किल से 5 या 10 फीसदी उत्पादन प्रभावित हुआ होगा। हालांकि उनका कहना है कि ये बारिश यदि आगे भी जारी रही तो खेतों में खड़ी मेंथा की फसल बुरी तरह चौपट हो जाएगी।

सामान्यत: उत्तर प्रदेश में जून के आखिर में मानसून दस्तक देता है जबकि इसके आने से पहले ही मेंथा के उत्पादक इसकी हार्वेस्टिंग पूरी कर लेते हैं। हालांकि मेंथा के उत्पादन का कोई वास्तविक अनुमान अब तक जारी नहीं किया जा सका है। पर कारोबारी सूत्रों के अनुसार, इसका उत्पादन 40 हजार से 55 हजार टन के रहने का अनुमान है। बरेली के एक कारोबारी ने बताया कि राज्य में पिछले साल 32 हजार टन मेंथा उत्पादित हुआ था पर इस साल का उत्पादन 1.5 गुना हो जाने की उम्मीद जतायी जा रही है। जानकारों की राय में पैदा होने वाली कुल मेंथा में से लगभग 20 हजार टन का निर्यात किया जाएगा।

चंदौसी के एक निर्यातक भुवनेश कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले साल का जमा भंडार लगभग 5 हजार टन होने का आकलन है। उसके मुताबिक, चीन और यूरोप से होने वाली निर्यात मांग में इस समय ठहराव है पर उन्हें उम्मीद है कि बड़ी जल्द ही  मेंथा की निर्यात मांग दुबारा लौट आएगी। इस साल मेंथा का भंडार साल के अंत तक 45 हजार टन तक पहुंच जाएगा जो पिछले साल की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा है।

Advertisement
First Published - June 27, 2008 | 11:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement