facebookmetapixel
Advertisement
डेटा सेंटर क्षमता बढ़ाए बिना पूरा नहीं होगा एआई का बड़ा सपनासत्ता से नहीं, विचारधारा से कायम रहती है दलों की एकजुटतावैश्विक उथल-पुथल खत्म होने के बाद मजबूत वृद्धि की उम्मीद: IFSCA चीफ के राजारामनबाजार हलचल: जियो प्लेटफॉर्म्स पर मेटा, गूगल का दांव; IPO के लिए व्यस्त सप्ताहडिफेंस ऑर्डर और ट्रक कारोबार की मजबूती से भारत फोर्ज का शेयर रिकॉर्ड ऊंचाई परफैक्ट्री नहीं, फिर भी ₹400 करोड़ का कारोबार; HRV फार्मा का वर्चुअल API मॉडल बना नई मिसाल पश्चिम एशिया संघर्ष का असर: भारत में स्टार्टअप फंडिंग 43% घटी, निवेशक हुए सतर्कFPI नियमों की समीक्षा करेगा सेबी, विदेशी निवेशकों को मिल सकती है राहतभारत-अमेरिका ट्रेड डील में ईयू जैसा प्रावधान चाहे भारत! ‘सनसेट क्लॉज’ पर जोर, टैरिफ पर भी नजरUP में ‘Blue Dots AI’ की शुरुआत, अब स्थानीय भाषा में घर बैठे मिलेगी नौकरी की जानकारी

स्टॉकिस्टों की आंखों में प्याज के आंसू

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:40 PM IST

प्याज के स्टॉकिस्टों को इन दिनों घाटा उठाना पड़ रहा है। कीमत में तेजी की संभावना को लेकर कुछ कारोबारी व प्याज उत्पादकों ने पिछले महीने प्याज का स्टॉक कर लिया था।


लेकिन बारिश नहीं होने के कारण प्याज में उस हिसाब से तेजी नहीं दर्ज की गयी जितनी कि उन्होंने उम्मीद की थी। आजादपुर मंडी में इन दिनों प्याज 6-10 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि इन स्टॉकिस्टों को इस बात की उम्मीद थी कि प्याज की कीमत इस समय 10-15 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी।

इन स्टॉकिस्टों का मानना था कि पिछले महीने अच्छी बारिश होगी और प्याज सड़ना शुरू हो जाएगा। लेकिन उस मात्रा में बारिश नहीं होने से प्याज की स्थिति ठीक रही। प्याज को खुले में रखा जाता है और ज्यादा बारिश होते ही वह खराब होने लगता है।

प्याज विक्रेताओं के मुताबिक इन दिनों दिल्ली की मंडी में मुख्य  रूप से कर्नाटक से प्याज की आवक हो रही है और अक्तूबर महीने तक राजस्थान के नए प्याज की आवक शुरू हो जाएगी। इस लिहाज से प्याज में फिलहाल तेजी की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है। उधर आलू के उत्पादकों को अब भी सही कीमत नहीं मिल पा रही है।

उत्तर प्रदेश के आलू के भाव अब भी मंडी में 3-4 रुपये प्रति किलोग्राम तक है। उधर हिमाचल प्रदेश में बारिश होने के कारण आलू के किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हिमाचल से आलू की आवक कम होने के कारण उसकी कीमत अधिक बतायी जा रही है। और मंडी में उसे 6-8 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से  बेचा जा रहा है।

Advertisement
First Published - September 10, 2008 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement