facebookmetapixel
Advertisement
Small Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेतकैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी इलाज के लिए उधार लेने पड़ रहे हैं पैसे: रिपोर्ट का दावाऑर्डर घटे, निर्माण धीमा पड़ा… इन्फ्रा सेक्टर की हालत पर रिपोर्ट ने बजाई खतरे की घंटीAdvit Jewels IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, ₹165 करोड़ जुटाने की तैयारी; जानें प्राइस बैंड समेत अन्य डीटेल्सITR Filing 2026: क्या 80 साल की उम्र के बाद ITR भरने की जरूरत नहीं? जानिए टैक्स कानून की पूरी सच्चाई

अगस्त में शुरू होगा एनएसईएल

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 AM IST

देश के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स के प्रमोटर फाइनेंशियल टेक्नोलोजीस लिमिटेड (एफटीआईएल) और नेशनल एग्रीक्लचर कोआपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (नाफेड)के सहयोग से शुरु किया जाने वाला देश का पहला नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) अगस्त के पहले सप्ताह में काम करना शुरु कर देगा।


इस एक्सचेंज को महाराष्ट्र, कर्नाटक गुजरात और बिहार में ऑन लाइन ट्रेडिंग शुरु करने का लाइसेंस मिला गया है। यहां कमोडिटी जिंसों की कीमत मंडियों की तरह माल को देखकर नहीं बल्कि माल के गुणवत्त के आधार पर तय किये जाएंगे। इस एक्सचेंज में जिंसों के कई अनुबंध पेश किये जाएगे।

एनएसईएल के शुरु होने से भारत में भी जिंसों के हाजिर एवं वायदा दोनों तरह के कारोबार के लिए राष्ट्रीय स्तर का इलेक्ट्रनिक बाजार उपलब्ध हो जाएगा। एनएसईएल सभी सौदो के लिए काउंटर पार्टी गारंटी उपलब्ध देगा। यहा हाजिर और डिमेट दोनों रुप में डिलीवरी सुविधा उपलब्ध होगी। एनएसईएल के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ अंजनि सिन्हा के अनुसार यह एक्सचेज ग्रामीण अर्थव्यवस्था को वैश्विक मंच देने की एक पहल है। एक्सचेंज जिसों के विविध अनुबंध शुरु करेगा।

शुरुआत में ये अनुबंध देश की मंडियों में आने वाले प्रत्येक सरप्लस एवं अच्छे माल के लिए होगे। उदाहरण के लिए, मंडियों में यदि 50 तरह के गेहूं की आवक होती है तो ऐसे में एनएसईएल इन केंद्रों में 50 अलग-अलग अनुबंध शुरु करेगा।

Advertisement
First Published - June 27, 2008 | 11:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement