facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

निर्यात पर पाबंदी से गैर-बासमती चावल हुआ सस्ता

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:05 PM IST

मौजूदा मार्केटिंग सीजन में निर्यात पर लगे प्रतिबंध की वजह से गैर-बासमती चावलों की कीमत में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आई है।


कटाई का सीजन शुरू होने के साथ ही किसान गैर-बासमती चावल की किस्में पिछले सीजन की दरों की तुलना में कम कीमत पर बेचने को बाध्य हैं। पंजाब राइस एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजीव सेतिया ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से गैर-बासमती चावल की कीमतों में कमी आई है।

केंद्र सरकार ने महंगाई को काबू में करने के लिए इस साल अप्रैल में गैर-बासमती चावल के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था। हालांकि पूसा-1121 की कीमतों में कोई कमी नहीं आई। इसकी कीमतें 2,000 रुपये से 2,200 रुपये प्रति क्विंटल थीं।

एक विशेषज्ञ ने बताया कि पूसा-1121 पर इसका कोई प्रभाव नहीं दिखा क्योंकि केंद्र सरकार ने इसके निर्यात पर लगी पाबंदी हटा दी थी। किसान विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे हैं क्योंकि गैर-बासमती चावल की कुछ किस्में खरीद के उद्देश्य से भी वर्गीकृत नहीं किए गए हैं।

वर्तमान में अच्छे किस्म के धान (गैर-बासमती) की कीमत 1,050 से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल के बीच चल रही है। कारोबारियों ने बताया कि पिछले साल इसकी कीमतें 1,800 रुपये से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल थी।

शरबती किस्म के चावल जो पिछले साल 1,700 से 1,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच बेचे जा रहे थे फिलहाल 1,200 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास चल रही है। इसी प्रकार सुगंधा किस्म की कीमत वर्तमान में 1,400 रुपये प्रति क्विंटल है जबकि पिछले साल इसकी कीमतें 1,800 से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल के बीच थी।

अन्य गैर-बासमती चावल जैसे पीआर-111 और पीआर-114 की कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम कीमत पर बेची जा रही हैं। पिछले साल इन किस्मों की कीमत 1,100 रुपये से 1,200 रुपये प्रति क्विंटल थी। सेतिया ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियां किसानों पर दोनों तरफ से भारी पड़ रही हैं।

एक तरफ तो गैर-बासमती चावल के निर्यात पर पाबंदी लगी हुई है वहीं दूसरी तरफ कुछ किस्में ऐसी हैं जो सरकारी एजेंसियों द्वारा खरीदे जाने लायक नहीं है। इससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। इस एसोसिएशन ने गैर-बासमती चावल की किस्मों के निर्यात पर लगी पाबंदी तुरंत हटाए जाने की मांग की ताकि किसानों को होने वाले भारी घाटे को कुछ हद तक कम किया जा सके।

अच्छे किस्म के धान की खेती जिसमें बासमती और गैर-बासमती दोनों ही शामिल हैं, का रकबा इस खरीफ सीजन के दौरान पंजाब और हरियाणा में क्रमश: 40 प्रतिशत और 25 अधिक था। इसकी वजह पिछले साल किसानों को इसके निर्यात से होने वाला मुनाफा था।

Advertisement
First Published - October 8, 2008 | 11:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement