facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार की तरह फिल्मों में लगेगा पैसा! ₹22,000 करोड़ के सिनेमा बिजनेस में नए फंड्स की होगी एंट्रीदवाओं का आयात होगा आसान! सरकार बदलेगी 1945 का पुराना नियम, टेस्टिंग नियमों में ढील देने की तैयारीभारत में ‘मक्का क्रांति’ बहुत फायदेमंद, धान की जगह मक्के की खेती से पर्यावरण भी बचेगा व मुनाफा भी बढ़ेगाबॉन्ड मार्केट में फंड मैनेजर्स के अलग-अलग दांव: गिल्ट और डायनेमिक फंड्स में ड्यूरेशन को लेकर छिड़ी जंगरिकॉर्ड FII निकासी और ईरान संकट ने बढ़ाई टेंशन, चालू खाते का घाटा बढ़ने से रुपये पर भारी दबावEditorial: मॉनसून की सुस्त चाल ने बढ़ाई टेंशन, खेती और अर्थव्यवस्था पर मंडराया खतराअयोध्या राम मंदिर दान घोटाला: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, UP पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारAI पर दुनिया का महा-समझौता: भारत समेत 35 देशों ने मिलाया हाथ, अमेरिका की बड़ी पहल को मिला साथ‘विकसित भारत 2047 के लिए जिम्मेदारी से AI अपनाना जरूरी’, ICAI के मंच से PM मोदी का संदेशबंगाल सरकार का बड़ा फैसला: खत्म होगा शहरी भूमि सीमा अधिनियम, बड़े निवेश का रास्ता साफ

वैश्विक अनाज पैदावार में मामूली बढ़ोतरी संभव

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:27 PM IST

लंदन स्थित अंतरराष्ट्रीय अनाज परिसंघ (आईजीसी) ने एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस साल वैश्विक अनाज पैदावार में मामूली इजाफे की ही उम्मीद है।


परिसंघ के मुताबिक अनाज उत्पादन 1.2 फीसदी के इजाफे के साथ 16, 940 लाख टन रह सकती है। इस रिपोर्ट में जिक्र किया गया है कि अनाज कीमतें ज्यादा रहने, इसकी मांग भी जबरदस्त रहने के बावजूद न तो इसकी जोत में और न ही पैदावार में बहुत अधिक बढ़ोतरी की उम्मीद की जा सकती है। गौरतलब है कि पिछले साल अनाज पैदावार 16,620 लाख टन थी जो इस साल 16,940 लाख टन रहने की संभावना है।


दूसरी तरफ उत्पादन के लिहाज से परिसंघ का मानना है कि उत्तरी गोलार्ध में अनाज पैदावार के लिहाज से मौसम माकूल रहती है। लिहाजा इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि उत्पादन में बढ़ोतरी नहीं होगी। मालूम रहे कि आईजीसी वैश्विक अनाज बाजार में कीमतें आकलित करता है इनके आकलन अब तक ठीक ठाक रहे हैं। उसके मुतााबिक पिछले साल के मुकाबले गेहूं पैदावार में 6.95 फीसदी का इजाफा रहेगा जबकि इसकी वैश्विक जोत में 2.5 फीसदी का विस्तार हो सकता है।

Advertisement
First Published - April 1, 2008 | 12:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement