facebookmetapixel
Advertisement
IT डिपार्टमेंट ने ‘स्वैपिंग प्रोविजन्स’ के लिए 20,000 ITRs को किया फ्लैग: जानें अब आपके पास क्या है रास्ताEPFO की EDLI स्कीम: कर्मचारियों को मिलता है ₹7 लाख तक का फ्री लाइफ इंश्योरेंस, ऐसे कर सकते हैं क्लेमअगले साल की शुरुआत में भारत आ सकते हैं ट्रंप, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने दी जानकारीनिवेशक दें ध्यान! अगले हफ्ते कजारिया सेरामिक्स समेत ये 3 कंपनियां करेंगी शेयर बायबैक, जानें पूरी डिटेलDividend Stocks: अगले हफ्ते खुलेगा कमाई का पिटारा, टाटा-महिंद्रा-बजाज समेत 46 कंपनियां बांटेगी डिविडेंडAIF Market: पश्चिम एशिया संकट थमने से वैकल्पिक निवेश फंडों में लौटी रौनक, HNIs का बढ़ा भरोसाभारतीय फिनटेक कंपनियों की नजर अब ग्लोबल मार्केट पर, स्ट्राइप-पेपाल की तर्ज पर दुनिया भर में लाइसेंस लेने की होड़इनवेस्को सहित कई फंड कंपनियों ने नए निवेश पर लगाई रोक, पर निवेशक गोल्ड ETF खरीदें, बेचें या होल्ड करें?EMI नहीं चुका पाने के चलते बैंक वाले उठा ले गए बाइक? जानिए क्या हैं आपके पास कानूनी अधिकारSME IPO में करने जा हैं निवेश? सिर्फ GMP देखकर न फंसें, नुकसान से बचने के लिए इन फैक्टर्स का भी रखें ध्यान

आलू के वायदा कारोबार पर लगी पाबंदी से उठे कई सवाल

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 10:04 PM IST

आलू के उत्पादकों और व्यापारियों ने वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के निर्णय पर सवाल उठाए हैं।


उनके अनुसार, ऐसे समय में जब घरेलू बाजार आलू से पटा पड़ा है और बंपर पैदावार के चलते कीमतें लुढ़क रही हैं तो आलू के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने का कोई मतलब नहीं है।


आगरा क्षेत्र के आलू उत्पादक और पूर्व विधायक प्रताप चौधरी ने बताया कि जब फसल की पैदावार काफी अधिक है, कीमतें स्थिर हैं और किसान फसल की प्रचुरता की समस्या से जूझ रहे हैं तब आलू के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने का क्या मतलब है। आलू के वायदा कारोबार पर प्रतिबंध लगाने से विशेषज्ञों को आशंका है कि मूल्य-खोज तंत्र की अनुपस्थिति में कीमतें धराशायी हो सकती हैं।


उल्लेखनीय है कि सरकार ने बुधवार को रबर, चना, सोया तेल और आलू के वायदा कारोबार पर चार महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया। निठेई गांव के आलू किसान रामेश्वर दयाल ने कहा कि वायदा कारोबार पर प्रतिबंध से किसानों के लिए और समस्याएं पैदा होंगी।


उनका मानना है कि इससे कीमत को लेकर अनिश्चितता की स्थिति बनेगी उनका कहना है कि जब उन्हें पता चलता है कि एमसीएक्स में आलू की कीमत इस दर से चल रही है तो वे व्यापारियों से उसी दर पर बिक्री की पेशकश करते हैं। आलू के वायदा कारोबार के मामले में एमसीएक्स सबसे प्रमुख एक्सचेंज है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे आलू की कीमत में गिरावट शुरू हो जाएगी और एक- दो महीनों में इसकी कीमत काफी नीचे आ जाएगी।


उत्तर प्रदेश व पश्चिम बंगाल की सरकार ने किसानों की मदद के लिए 2.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से आलू की खरीद की है। उद्योग के एक विशेषज्ञ ने कहा कि वायदा कारोबार के कारण आलू की कीमत अब तक धराशायी नहीं हुई थी। क्योंकि वायदा कारोबार से जुड़े एक्सचेंजों में इसकी कीमत 4.50 रुपये प्रति किलो के स्तर पर रोक रखी थी।


हालांकि दिल्ली स्थित आजादपुर मंडी के आलू-प्याज मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिलोक चंद शर्मा का मानना है कि आलू के वायदा पर प्रतिबंध से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। वे कहते हैं, आलू के वायदा कारोबार करने वाले अधिकतर लोग वास्तव में इसकी डिलिवरी नहीं लेते हैं। वे सिर्फ जोखिम से बचने के लिए यहां पैसे लगाते हैं। कोल्ड स्टोरेज के मालिकों का कहना है कि इससे किसान व कारोबारी दोनों पर फर्क पड़ेगा।


कोल्ड स्टोरेज मालिक मुकेश कहते हैं, ‘आलू के किसानों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा और इसका असर कोल्ड स्टोर की चेन पर भी पड़ेगा।’  भंडारण के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने व उत्तर प्रदेश, गुजरात, बंगाल व बिहार में इसकी बंपर पैदावार होने के कारण खुदरा बाजार में आलू की कीमत 7-10 रुपये प्रति किलो है। आलू के कुल उत्पादन का अनुमान 293.46 लाख टन लगाया गया है जबकि गत मौसम में उत्पादन 270.20 लाख टन था।

Advertisement
First Published - May 8, 2008 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement