facebookmetapixel
Advertisement
SEBI का बड़ा प्रस्ताव: सभी निवेशकों को मिल सकती है DMA की सुविधाअब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंता

गरम रहा मक्के का वायदा बाजार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:42 AM IST

घरेलू वायदा बाजार में मक्के की कीमतों में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी बनी रही जिसका कारण इस अनाज के निर्यात से संबंधित पूछताछ में हुई वृध्दि थी।


उल्लेखनीय है कि भारतीय मक्का अमेरिका की तुलना में 25 प्रतिशत अधिक सस्ता है। बाजार से जुड़े लोगों ने बताया- इस आशंका से कि मक्के के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है, मक्के का वायदा भाव कम होकर 950 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया लेकिन वैश्विक खरीदारों की बढ़ती मांगों के कारण आज इसकी कीमतों में मजबूती आई।

एनसीडीईएक्स पर दोपहर के 12.00 बजे सबसे अधिक सक्रिय जुलाई के सौदे की कीमत 2.67 प्रतिशत बढ़ कर 941 रुपये प्रति क्विंटल हो गई। अगस्त और सितंबर के सौदों का कारोबार 2.5 प्रतिशत अधिक 950 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक पर किया जा रहा था। चालू महीने के पहले पखवाड़े में दोनों करारों की कीमत बढ़ कर 1,000 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई थी।

रेलिगेयर कमोडिटीज के अभय लकवा ने बताया, ‘घरेलू बाजार में अच्छे गुणवत्ता वाले मक्के की कमी और निर्यात की जबर्दस्त मांगों के कारण मूल्य में वृध्दि हो रही है।’ उन्होंने कहा कि फिलहाल, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से अपेक्षाकृत कम गुणवत्ता वाला मक्का बाजारों में आ रहा है। यही परिस्थिति बिहार में है जहां खराब मौसम से मक्का प्रभावित हुआ है।

आंध्र प्रदेश के निजामाबाद बाजार में मक्के का हाजिर भाव 933.55 रुपये प्रति क्विंटल रहा। बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया और पश्चिम एशिया के खरीदार मक्के की खरीदारी भारत से कर रहे हैं क्योंकि अन्य प्रमुख बाजारों की तुलना में भारत में कीमतें कम हैं।

अक्टूबर 2007 से शुरु हुए विपणन वर्ष से अब तक भारत ने लगभग 25 लाख टन मक्के का निर्यात किया है। यह निर्यात खास तौर से पश्चिम एशियाई देशों को किया गया है। बाजार विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस वर्ष कुल निर्यात 30 लाख टन के आंकड़े को छूएगा।

Advertisement
First Published - June 25, 2008 | 11:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement