facebookmetapixel
Advertisement
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरीभारत की आर्थिक रफ्तार पर बड़ा अनुमान, वृद्धि दर घटने की आशंका क्यों बढ़ी?टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाई नई रणनीतिServices Sector: 14 जुलाई से बदल जाएगा अर्थव्यवस्था को मापने का तरीका, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

तेल उत्पादन में कटौती से ईरान का इनकार

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:04 PM IST

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच ईरान ने कहा है कि वह अपने तेल उत्पादन क्षमता की समीक्षा कर रहा है।


हालांकि तेल उत्पादन में कटौती या किसी भी तरह की परिवर्तन का कोई भी निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है। ईरान के तेल मंत्री गुलाम हुसैन नोजारी ने मंगलवार को यह बात कही। उधर अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी ने कहा है कि तेल की बढ़ी कीमतों की वजह से तेल की वैश्विक खपत में कमी हो सकती है।


इससे पहले ईरान की एक समाचार एजेंसी ने विश्वस्त सूत्र के हवाले से कहा था कि दुनिया का चौथा सबसे बड़ा तेल उत्पादक ईरान संभवत: अगले महीने से कच्चे तेल के उत्पादन में 4 लाख से 10 लाख बैरल प्रति दिन की कटौती करना शुरू सकता है। एक अधिकारी ने बताया कि तेल मंत्री ने कहा है कि देश तेल उत्पादन की गंभीरता से समीक्षा कर रहा है पर इस बारे में निर्णय लिए जाने की खबर पूरी तरह से गलत है।


बीते मार्च में नोजारी ने कहा था कि ईरान की इस्लामिक क्रांति के बाद देश में कच्चे तेल का उत्पादन फिलहाल उच्चतम स्तर तक पहुंच चुका है। 42.03 लाख बैरल प्रतिदिन कच्चे तेल के उत्पादन के साथ यह देश ओपेक का दूसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल निर्यातक बन चुका है। इससे ज्यादा उत्पादन इसी साल के फरवरी  में था।

Advertisement
First Published - May 13, 2008 | 11:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement