facebookmetapixel
Advertisement
शेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियम

बढ़ेगा खाद्य तेल का आयात

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 PM IST

बढ़ती खपत और सोया को छोड़ अन्य तिलहनों के रकबे में कमी के कारण खाद्य तेलों के आयात में इस साल लगभग 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


इसके अलावा पाम ऑयल की कीमत में पिछले छह महीने के मुकाबले 40 फीसदी से अधिक की गिरावट के कारण भी वनस्पति तेल के आयात में बढ़ोतरी का अनुमान है। आयातित वनस्पति तेल में पाम ऑयल की हिस्सेदारी 85 फीसदी है।

आयातकों का कहना है कि विकसित देशों में भले ही खाद्य तेल की खपत में गिरावट आ रही है या वह स्थिर है, लेकिन भारत में खाद्य तेलों की खपत में बढ़ोतरी हो रही है। दूसरी महत्वपूर्ण बात यह है कि मूंगफली, तिल व सूरजमुखी के रकबे में पिछले साल के मुकाबले कमी दर्ज की गयी है।

मूंगफली की बिजाई इस साल अगस्त महीने के आखिर तक 50 लाख हेक्टेयर जमीन पर की गयी थी जो पिछले साल के मुकाबले 2.3 फीसदी कम है। सूरजमुखी के रकबे में तो पिछले साल के मुकाबले 30 फीसदी की गिरावट आयी है। इसकी बिजाई मात्र 4,95,000 हेक्टेयर भूमि पर की गयी है। वैसे ही तिल की बिजाई 13 लाख हेक्टेयर जमीन पर की गयी है जो कि पिछले साल के मुकाबले 9 फीसदी कम है।

तेल कारोबारियों का कहना है कि सोयाबीन की बिजाई का रकबा पिछले साल के मुकाबले इस साल बढ़ा है, लेकिन तिल, मूंगफली व सूरजमुखी से सोयाबीन के मुकाबले अधिक तेल निकलता है। दूसरी ओर फूड एंड एग्रीकल्चर आर्गेनाइजेशन की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में खाद्य तेलों की खपत में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि बढ़ती महंगाई के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी हो सकती है। लेकिन पाम ऑयल की कीमत में आयी जबरदस्त गिरावट से इसकी मांग में बढ़ोतरी की पूरी संभावना है। आयातकों के मुताबिक अन्य खाद्य तेलों में होने वाली कमी की भरपाई पाम ऑयल करेगा। कीमत में कमी के कारण सरकार को भी इसके आयात में मुश्किल नहीं होगी।

लिहाजा इस साल 5 लाख टन अधिक तेल के आयात का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पाम ऑयल के भाव 20 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम होने से अधिकतर भारतीय आयातकों ने अगस्त महीने में इसकी डिलिवरी लेने से इनकार कर दिया था।

Advertisement
First Published - September 5, 2008 | 11:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement