Gold and Silver price today: चांदी के भाव में रिकॉर्डतोड़ तेजी देखी जा रही है। आज इसके भाव अंतरराष्ट्रीय व घरेलू दोनों बाजार में ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। सोने के भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,30,400 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,78,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरबरी कॉन्ट्रैक्ट आज 495 रुपये की तेजी के साथ 1,29,999 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,29,504 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 879 रुपये की तेजी के साथ 1,30,383 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,30,794 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,29,999 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,31,699 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
यह भी पढ़ें: फेड की ब्याज कटौती की उम्मीदों से सोना चढ़ा, लगातार चौथे महीने बढ़त के आसार
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 2,877 रुपये की तेजी के साथ 1,77,858 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 1,74,981 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 3,206 रुपये की तेजी के साथ 1,78,187 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,78,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,76,452 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 1,78,250 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज चांदी के वायदा कारोबार में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 4,258.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,254.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 33 डॉलर की तेजी के साथ 4,287.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 57 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 57.16 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.33 डॉलर की तेजी के साथ 58.49 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने आज 58.61 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।
| MCX | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 1,29,999 | 1,29,504 | 1,30,383 |
| चांदी | 1,77,858 | 1,74,981 | 1,78,187 |
| Comex | Open | Last Close | LTP |
| सोना | 4,258.50 | 4,254.90 | 4,287.90 |
| चांदी | 57 | 57.16 | 58.49 |
(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय के हैं।)