facebookmetapixel
Advertisement
Marico Q1 Results: पहली तिमाही में 25% बढ़ा मुनाफा, बिक्री और राजस्व में भी शानदार उछालRBI MPC Meet: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच रीपो रेट में बदलाव की उम्मीद नहीं, लगातार चौथी बैठक में यथास्थिति संभवएथर एनर्जी 1 से 1.25 लाख रुपये वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर बाजार में करेगी एंट्री, अगस्त के अंत तक होगी लॉन्चPM Surya Ghar योजना से 50 लाख घर रोशन, 28,024 करोड़ रुपये की सब्सिडी जारीहाई यील्ड की मांग से NABARD ने ₹8,000 करोड़ का बॉन्ड इश्यू वापस लियाAI, जलवायु संकट और युद्ध के दौर में 2026 के ग्रेजुएट्स सबसे मजबूत पीढ़ी: आनंद महिंद्राएयरस्पेस संकट और सप्लाई चेन चुनौतियों के बीच भी इंडिगो का अंतरराष्ट्रीय विस्तार जारी रहेगा: विलीRBI से दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं, 2-5 साल के कॉरपोरेट बॉन्ड और लंबी अवधि के G-Sec आकर्षकSIAM का ई-बस और ट्रकों के स्थानीयकरण नियम 7 महीने टालने का आग्रह, चीन के रेयर अर्थ संकट का असरBharti Airtel Q1 Results: मुनाफा 37% उछला, ARPU और पोस्टपेड ग्राहकों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Gold, Silver Price Today: सोने में अच्छी तेजी, फिर ₹88000 पर भाव; चांदी ने भी लगाई छलांग

Advertisement

Gold, Silver price today: चांदी के भाव 99,750 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

Last Updated- March 27, 2025 | 10:02 AM IST
Gold and silver price today
Representational Image

Gold, Silver price today: सोने-चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत में गुरुवार (27 मार्च) तेजी देखने को मिल रही है। दोनों कीमती धातुओं में तेजी के साथ कारोबार शुरू हुआ। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 88,000 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी के भाव 99,750 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 147 रुपये की तेजी के साथ 87,785 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 87,638 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 279 रुपये की तेजी के साथ 87,935 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,156 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 87,785 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 89,796 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक बरकरार

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 258 रुपये की तेजी के साथ 99,744 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 99,486 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 289 रुपये की तेजी के साथ 99,775 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 99,775 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 99,638 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इसी महीने 1,01,999 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

ग्लोबल मार्केट में भी उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी हल्की गिरावट के साथ खुलने के बाद सुधर गई। Comex पर सोना 3,025.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 3,022.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.80 डॉलर की तेजी के साथ 3,032.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 34.21 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 34.22 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 34.29 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 27, 2025 | 10:02 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement