facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, जानें आज के भाव

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 34 रुपये की तेजी के साथ 61,539 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- January 18, 2024 | 11:10 AM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालांकि बाद में इसके भाव में भी तेजी देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव 61,500 रुपये और चांदी के 71,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

तेजी के साथ खुला सोना
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 34 रुपये की तेजी के साथ 61,539 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 55 रुपये की तेजी के साथ 61,560 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,576 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,515 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: उर्वरक और खाद्य सब्सिडी के लिए मिल सकते हैं 4 लाख करोड़ रुपये

चांदी सुस्त शुरुआत के बाद सुधरी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 16 रुपये की गिरावट के साथ 71,440 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 61 रुपये की तेजी के साथ 71,517 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,533 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,440 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Sugar Production: चीनी उत्पादन सुस्त, चालू सीजन में 15 जनवरी तक 7 फीसदी घटा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,009.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,006.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,010.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.71 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.66 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.09 डॉलर की तेजी के साथ 22.76 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 18, 2024 | 11:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement