facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी कोर्ट ने एंट्रिक्स के खिलाफ देवास का फैसला रखा बरकरार, 56.25 करोड़ डॉलर का अवॉर्ड कायमएअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबसमहिंद्रा का भारी ट्रकों पर बड़ा दांव, बाजार हिस्सेदारी 5% करनी की तैयारी; नई डीलरशिप जोड़ेगी कंपनीAMCA लड़ाकू विमान के लिए रिलायंस और रोल्स-रॉयस ने मिलाया हाथ, भारत में बनेगा फाइटर जेट इंजनवैश्विक पटल पर चमका भारत, प्यू रिसर्च के सर्वे में दुनिया के कई देशों ने जताई सकारात्मक रायस्वतंत्रता दिवस पर घूमने का बढ़ा क्रेज, होटल बुकिंग 20% तक बढ़ी; युवाओं में ट्रैवल का जोशलंबी अवधि के सरकारी बॉन्ड की मांग बढ़ी, ब्याज दर स्थिर रहने की उम्मीद से मिला सहारावीकेंड पर भारी डिस्काउंट व ग्राहकों के बेहतर मूड से अच्छी खरीदारी की उम्मीद, रिटेलरों को मजबूत बिक्री का भरोसाबैंक जमा वृद्धि दिसंबर 2016 के बाद सबसे ऊंचे स्तर पर, 31 जुलाई तक 15.4% बढ़ीअमेरिका की नई रिपोर्ट से भारत पर बढ़ा दबाव, चीन के ट्रांसशिपमेंट नेटवर्क में किया गया शामिल

एअर इंडिया A320 का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ था फेल, 4 सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा विमान: एयरबस

Advertisement

एयरबस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान में तीन हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गए थे। विमान चार सेकंड नियंत्रण से बाहर रहा और करीब 300 फीट नीचे आया

Last Updated- August 14, 2026 | 10:58 PM IST
Airbus
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

फुकेट से 4 अगस्त को दिल्ली आते समय एअर इंडिया के एयरबस ए320 विमान की कई हाइड्रोलिक प्रणालियां विफल हो गई थीं और विमान चार सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रहा जिससे वह अचानक 300 फुट नीचे आ गया था। एक प्रारंभिक विश्लेषण में यह जानकारी सामने आई है। इस घटना में विमान में सवार 145 लोगों में से कम से कम 24 लोग घायल हो गए थे। 

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) मामले की जांच कर रहा है। घटना के संबंध में एयरबस की प्रारंभिक विश्लेषण रिपोर्ट से पता चला कि दो सेकंड के भीतर विमान की तीन हाइड्रोलिक प्रणालियां विफल हो गई थीं और उन्होंने सात सेकंड में फिर काम करना शुरू कर दिया था। रिपोर्ट में कहा गया कि हाइड्रोलिक प्रणालियां विफल होने के कारण करीब चार सेकंड तक विमान के ‘एलीवेटर’ और ‘एलरॉन’ ने पायलट के निर्देशों पर प्रतिक्रिया नहीं दी। एलीवेटर विमान के अगले हिस्से को ऊपर या नीचे करने, जबकि एलरॉन उसे दाईं या बाईं ओर झुकाने में मदद करते हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार, इसका अर्थ है कि चार अगस्त को एअर इंडिया की फुकेट-दिल्ली उड़ान संख्या एआई2379 चार सेकंड तक नियंत्रण से बाहर रही और बाद में प्रणालियों ने फिर काम करना शुरू कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय समयानुसार सुबह 9:32:44 बजे से ठीक पहले एक हाइड्रोलिक प्रणाली ने काम करना बंद कर दिया और सुबह 9:32:45 बजे बाकी दोनों हाइड्रोलिक प्रणालियां भी विफल हो गईं तथा सुबह 9:32:51 बजे तीनों प्रणालियों ने फिर काम करना शुरू कर दिया। 

रिपोर्ट में कहा गया कि हाइड्रोलिक दबाव कम होने के कारण प्रणालियां विफल हुईं। दबाव मापने वाले कम से कम दो ‘स्विच’ ने हाइड्रोलिक दबाव कम होने का संकेत दिया था, जिससे नियंत्रण संचालित करने वाले उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार, कई हाइड्रोलिक प्रणालियों के कुछ समय तक काम नहीं करने के दौरान सह-पायलट ने विमान के अगले हिस्से को पूरी तरह नीचे झुकाने का निर्देश दिया, लेकिन उड़ान नियंत्रण प्रणाली ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

एयरबस ने कहा कि उड़ान के बाद तैयार रिपोर्ट में कई खामियों का संकेत मिला है, इसलिए विश्लेषण अचानक ऊंचाई कम होने की घटना के संबंध में विभिन्न विमान प्रणालियों पर केंद्रित किया गया। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने 11 अगस्त को कहा था कि ए320 विमान उड़ान संख्या एआई2379 का संचालन करते समय अचानक करीब 300 फुट नीचे आ गया था। इसके बाद विमान स्थिर हो गया और दिल्ली में सुरक्षित उतर गया।

Advertisement
First Published - August 14, 2026 | 10:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement