facebookmetapixel
Advertisement
विदेशी संपत्ति छिपाई है? छोटे टैक्सपेयर्स के लिए 16 अगस्त से खुलेगा विंडो, CBDT ने किया ऐलानअगले 7-8 साल में देश में शुरू होंगे 5 से 8 नए सेमीकंडक्टर प्लांट, हमें चिप निर्माण में आत्मनिर्भर बनना होगा: PM1 शेयर पर मिलेगा ₹500 का डिविडेंड! डिस्ट्रीब्यूशन के कारोबार से जुड़ी कंपनी का निवेशकों को बड़ा तोहफाकिसानों से बोले PM मोदी: दुनिया भर में पहुंचाएं भारतीय उत्पाद, मिलेट्स-मसालों को ग्लोबल ब्रांड बनाएंDividend Stocks: अगले हफ्ते लगभग 90 कंपनियां बाटेंगी डिविडेंड, निवेशकों के पास मोटी कमाई का मौका‘होर्मुज को अमेरिकी क्षेत्र बनाने पर कर रहे काम’, ट्रंप के दावे से मची खलबली, ईरान ने किया खारिजभारतीय शेयर बाजार का 35 साल का सफर: हर्षद मेहता घोटाले से 2026 तक तेजी-मंदी की पूरी कहानीPM Modi Speech: आत्मनिर्भर भारत से वर्क कल्चर तक, PM बोले- अब देश को बदलनी होगी रफ्तारजनगणना 2027 में पहली बार जाति की गणना, 40 सवालों में आधार से बैंक खाते तक पूछी जाएगी जानकारी‘देश को दिमागी नक्सलियों से बचाना होगा, वो युवाओं को भटकाने की कोशिश कर रहे’, लालकिले से बोले PM मोदी

Gold Silver Price Today: ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सोने के भाव, चांदी भी इस साल के हाई पर

Advertisement

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव में भी भारी तेजी देखने को मिल रही है।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:00 AM IST
Buying Gold on Diwali
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव ने आज नया रिकॉर्ड बना लिया और यह 66,778 रुपये के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी के वायदा भाव में भी आज बड़ी तेजी देखी गई और इसके भाव 78,323 रुपये के भाव पर पहुंच गए। जो इस साल का सर्वोच्च स्तर है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के भाव ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए। चांदी के वायदा भाव में भी भारी तेजी देखने को मिल रही है।

एचडीएफसी सिक्योरिटी में कमोडिटी व करेंसी के हेड अनुज गुप्ता कहते हैं कि अमेरिका की केंद्रीय बैंक फेडरल रिज़र्व के 3 बार ब्याज दरें घटाने के बयान के बाद सोने चांदी की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई है।

सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड स्तर पर
सोने के वायदा भाव आज नई ऊंचाई पर पहुंच गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 350 रुपये की तेजी के साथ 66,100 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 950 रुपये की तेजी के साथ 66,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,778 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 66,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने आज 66,778 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें: सरकार नहीं, तेल मार्केटिंग कंपनियों को उठाना होगा पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती का बोझ

चांदी के वायदा भाव चढ़े
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज बड़ी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 602 रुपये की तेजी के साथ 75,915 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1241 रुपये की तेजी के साथ 76,554 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,323 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,775 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: भारत में गन्ना पेराई सत्र 24 अपने अंतिम चरण में पहुंचा, चीनी उत्पादन पिछले साल के करीब

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना के वायदा भाव सर्वोच्च स्तर पर, चांदी भी चमकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में बड़ी तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,190.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,161 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 45.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,206.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। 2,225.30 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया। Comex पर चांदी के वायदा भाव 25.79 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 25.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.76 डॉलर की तेजी के साथ 25.86 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement