facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: पैसा रखिए तैयार! अगले हफ्ते खुलेंगे 4 नए फंड, जानें किस स्कीम में क्या है खास?SIF बना रॉकेट: जून में निवेश 171% उछला, हाइब्रिड स्ट्रैटेजीज की AUM में 72% हिस्सेदारीUS-Iran तनाव व कच्चे तेल की कीमतों से तय होगी इस हफ्ते बाजार की चाल, निवेशक इन ट्रिगर्स पर रखें नजरUP के 3 प्रोडक्ट्स को मिला नया GI टैग, मथुरा की कंठी माला और अलीगढ़ के मेटल स्टैच्यू शामिलनई ग्रामीण रोजगार नीति ‘वीबी-जी राम जी’ से बढ़ी राज्यों की चिंता, संकट के समय वित्तीय मदद में आ सकती है कमीMCap: बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच HDFC Bank व Airtel की चमकी किस्मत, हिंदुस्तान यूनिलीवर को झटकाEPFO का कंपनियों को बड़ा मौका, बिना सरकारी मंजूरी वाले PF ट्रस्ट को वैलिड करने के लिए आई नई योजनाकतर को दुनिया का सबसे अमीर देश बनाने वाले शेख हमद बिन खलीफा का निधन, तख्तापलट कर संभाली थी सत्ताविदेशी निवेशकों का भारतीय शेयर बाजार में लौटा भरोसा, जुलाई में अब तक खरीदे ₹15,157 करोड़ के स्टॉक्सबदल रहा है चीन और अमेरिका का कूटनीतिक दबदबा, क्या इंडो-पैसिफिक का खेल पलट देगा भारत?

Gold-Silver Price Today: करवा चौथ से पहले सस्ते हुए सोने-चांदी के दाम, जानें आज क्या है भाव

Advertisement

सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 31, 2023 | 11:36 AM IST
Gold Silver Price
प्रतीकात्मक तस्वीर

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव सोमवार की तेजी के बाद आज नरम पड़ गए। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव में नरमी
सोने के वायदा भाव में आज तेजी नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 163 रुपये की गिरावट के साथ 61,117 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की गिरावट के साथ 61,156 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,199 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,110 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Edible Oil Price: बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन, बिनौला के दाम मजबूत, मूंगफली में गिरावट

चांदी भी फीकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 263 रुपये की गिरावट के साथ 72,492 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 305 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,539 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,433 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद सुधरी चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव सपाट खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में इसके भाव भी गिर गए। Comex पर सोना 2005.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 2005.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2003.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.45 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.39 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.33 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement