facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ सस्ता, खरीदने से पहले चेक करें आज का रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 21, 2023 | 12:24 PM IST
Gold Silver Price

Gold Silver Price Today, 21 September: सोने—चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। बुधवार को सोने—चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले थे। लेकिन बाद में तेजी देखी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

चांदी की चमक पड़ी फीकी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 260 रुपये की गिरावट के साथ 72,970 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 866 रुपये गिरावट के साथ 72,364 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,970 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,195 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : India-Canada Dispute: कनाडा से रार, मसूर आयात पर संकट

सोना के वायदा भाव में भी सुस्ती
सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 90 रुपये की गिरावट के साथ 59,315 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 355 रुपये की गिरावट के साथ 59,050 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,315 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,004 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : बारिश से तिलहन को फायदा मगर सूखे से नुकसान की भरपाई नहीं

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 1962 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1967.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 18.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1948.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.52 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.83 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.41 डॉलर की गिरावट के साथ 23.42 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - September 21, 2023 | 10:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement