facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

NTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग की

Advertisement

लाइसेंस चाहने वाली किसी भी कंपनी के पास साइट और टेक्नॉलजी से जुड़े अनुभव के अलावा वित्तीय, प्रबंधकीय  और तकनीकी क्षमताएं होनी चाहिए

Last Updated- September 06, 2026 | 11:38 PM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजली बनाने वाली कंपनी एनटीपीसी  लिमिटेड ने शांति के मसौदा नियमों और विनियमन में चार बड़े बदलावों की मांग की है। इनमें नई कंपनियों की परिभाषा से तीन साल की समयसीमा हटाना, यूटिलिटी-अग्नोस्टिक मंजूरी प्रक्रिया, लाइसेंसिंग के समय को आधा करना और तकनीक डिजाइन मंजूर होने के बाद उपकरण आयात करने के लिए अलग से मंजूरी लेने से छूट शामिल है। यह जानकारी कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी ने ‘बिज़नेस स्टैंडर्ड’ को  दी।

उन्होंने कहा कि एनटीपीसी ने परमाणु ऊर्जा विभाग (डीएई) से बदलाव करने का आग्रह किया है। दरअसल, डीएई ने पिछले महीने साझेदारों की राय जानने के लिए शांति अधिनियम का मसौदा और विनियमन जारी किए थे।

अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया, ‘हमने नई कंपनियों की परिभाषा में बदलाव की मांग की है। मसौदा में कहा गया है कि तीन साल (कंपनी का अस्तित्व)  होना चाहिए। हमारा सुझाव है कि यह समयसीमा हटा दी जानी चाहिए।’

लाइसेंस चाहने वाली किसी भी कंपनी के पास साइट और टेक्नॉलजी से जुड़े अनुभव के अलावा वित्तीय, प्रबंधकीय  और तकनीकी क्षमताएं होनी चाहिए। आमतौर पर मजबूत बही-खाता नहीं होने पर नई कंपनियों में ऐसी क्षमताएं होने की संभावना कम होती है।

अधिकारी ने कहा कि कंपनी बनने के शुरुआती तीन सालों में तो ऐसी कंपनी को अपनी पैरेंट कंपनी से मदद मिल सकती है, लेकिन उसके बाद इन क्षमताओं की जरूरतों के कारण उसे लाइसेंस नहीं मिल पाएगा।

ड्राफ्ट नियमों में ‘नई बनी एंटिटी” को ऐसे योग्य के तौर पर परिभाषित किया गया है जो लाइसेंस के लिए आवेदन की तारीख पर तीन साल या उससे कम समय से अस्तित्व में हो। मसौदा में कहा गया है कि लाइसेंस देने के लिए क्षमताओं का आकलन करने के मकसद से आवेदक को अपनी वित्तीय, प्रबंधकीय और तकनीकी क्षमताएं दिखानी होंगी।

एनटीपीसी की योजना 2047 तक 30 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता हासिल करने की है। यह काम एनटीपीसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनपीसीआईएस) के संयुक्त उपक्रम  ‘अनु शक्ति विद्युत निगम लिमिटेड’ (अश्विनी) और जनवरी 2025 में बनी एनटीपीसी की पूरी तरह से अपनी न्यूक्लियर सब्सिडियरी ‘एनटीपीसी परमाणु ऊर्जा निगम लिमिटेड’ (एनपीयूएनएल) के जरिए किया जाएगा।

संयुक्त उपक्रम अश्विनी  राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में 2,400 मेगावाट की परमाणु ऊर्जा परियोजना बना रहा है। इसे ‘माही बांसवाड़ा राजस्थान एटॉमिक पावर प्रोजेक्ट’  कहा जाता है। 

Advertisement
First Published - September 6, 2026 | 11:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement