कमोडिटी

Gold Price Today: सोना-चांदी के वायदा भाव में तेज उछाल, MCX पर सोना ₹1.61 लाख और चांदी ₹2.67 लाख के करीब

Gold Silver Price: घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,61,050 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,67,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- March 06, 2026 | 10:24 AM IST

Gold and Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,61,050 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,67,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,367 रुपये की तेजी के साथ 1,61,040 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,59,673 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,360 रुपये की तेजी के साथ 1,61,033 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,61,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,60,893 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 5,759 रुपये की तेजी के साथ 2,67,950 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,62,191 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 4,982 रुपये की तेजी के साथ 2,67,173 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,68,991 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,67,173 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

यह पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव से सोने में उछाल, मजबूत डॉलर और फेड नीति की चिंता से तेजी सीमित

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चमके Gold and Silver

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना आज 5,099.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 5,078.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 62.70 डॉलर की तेजी के साथ 5,141.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 82.55 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 82.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.42 डॉलर की तेजी के साथ 84.61 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस साल 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

MCX, Comex पर Gold and Silver Price

MCX Open Last Close LTP
सोना 1,61,040 1,59,673 1,61,033
चांदी 2,67,950 2,62,191 2,67,173
Comex Open Last Close LTP
सोना 5,099.70 5,078.70 5,141.40
चांदी 82.55 82.18 84.61

(नोट: mcx में सोने के वायदा भाव रुपये प्रति 10 ग्राम, चांदी रुपये प्रति किलो में हैं। कॉमेक्स में दोनों के वायदा भाव डॉलर प्रति ओंस में हैं। last trading price (LTP) खबर लिखे जाने के समय तक के हैं)

First Published : March 6, 2026 | 10:10 AM IST