कमोडिटी

Gold Price today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, चेक करें आज का ताजा भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव गिर गए। चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले।

Published by
रामवीर सिंह गुर्जर   
Last Updated- September 27, 2024 | 1:47 PM IST

Gold Silver Price today: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 75,350 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त पड़ गए।चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 11 रुपये की गिरावट के साथ 75,376 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 26 रुपये की गिरावट के साथ 75,361 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 75,434 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,306 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 76,000 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 335 रुपये की गिरावट के साथ 92,329 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 275 रुपये की गिरावट के साथ 92,389 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 92,460 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,225 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव गिर गए। चांदी के भाव गिरावट के साथ खुले।

Comex पर सोना 2,695.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,694.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,691.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.34 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 32.22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

First Published : September 27, 2024 | 10:00 AM IST