facebookmetapixel
Advertisement
चीन ने अमेरिका को दी पटखनी! ‘लाइनशाइन’ बना दुनिया का सबसे तेज सुपरकंप्यूटर₹312 से ₹470 तक के टारगेट, Tata Motors PV को लेकर क्यों बंटे हैं ब्रोकरेज?Hotel Industry: कम निवेश में तेजी से बढ़ रहीं होटल कंपनियां, जानिए क्या है नया बिजनेस मॉडलदशहरी आम पर डबल मार: पहले पैदावार घटी, अब हवाई स्लाॅट न मिलने से निर्यात भी अटकाGold-Silver Price Today: सोना ₹1.45 लाख के नीचे, चांदी के दाम भी लुढ़के; जानें आज कितना सस्ता हुआ गोल्ड-सिल्वरFIFA World Cup 2026: रोनाल्डो का महाधमाका! वर्ल्ड कप में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, जिसे छूना भी मुश्किलखरीफ फसलों पर संकट के बादल! कम बारिश से 315 जिले निशाने पर, 111 सबसे ज्यादा प्रभावितघरों की बिक्री बढ़ने के बीच कौन सा Realty Stock खरीदें? नुवामा ने चुना अपना टॉप पिकAkasa Air का बड़ा दावा! अगले 5 साल तक 40% ग्रोथ, IPO को लेकर भी दिया बड़ा संकेतIDBI Bank: LIC और सरकार की हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी? फेयरफैक्स ने खरीदे हजारों करोड़ के बॉन्ड

पंजाब से 85 लाख टन धान खरीदे जाने की उम्मीद

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:05 PM IST

मौजूदा खरीफ सीजन के दौरान भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) को पंजाब से 85 लाख टन धान खरीद की उम्मीद है।


एफसीआई के पंजाब क्षेत्र के महाप्रबंधक सरबजीत सिंह ने कहा कि पिछले साल हमने प्रदेश से 76.9 लाख टन धान खरीदा था और इस साल हमें पिछले साल से 10 प्रतिशत ज्यादा धान की खरीद की उम्मीद है। 

पंजाब स्थित चावल मिलों को उन्होंने आगाह किया कि अगर वे 17 प्रतिशत से अधिक नमी वाले धान की खरीद करते हैं तो संभव है कि चावल के क्षति के स्तर में बढ़ोतरी होगी। एफसीआई की ओर से यह चेतावनी पंजाब के मिलों द्वारा चालू खरीफ मार्केटिंग सीजन में धान की भारी खरीद के मद्देनजर सामने आई है। धान में नमी की यह मात्रा मान्य सीमा से अधिक है।

प्रदेश की मंडियों में पहुंचने वाले धान में नमी की मात्रा का औसत स्तर 20 से 21 प्रतिशत है। कई बाजारों में धान में नमी की मात्रा 25 फीसदी तक पहुंच गई है। सिंह ने कहा कि चावल मिल मालिक अधिक नमी वाले धान की खरीद करते हैं और नमीयुक्त धान को मिलिंग के लिए भंडार में रखते हैं। इसके परिणामस्वरूप मिलिंग की प्रक्रिया में ज्यादा चावल का नुकसान होता है।

एफसीआई ने यह साफ कर दिया है कि वह महज तीन प्रतिशत तक की क्षति वाले चावल की ही खरीद करेगा। सिंह ने कहा कि हम उस चावल को नहीं खरीदेंगे जिसमें क्षति तीन प्रतिशत से अधिक की हो। पिछले साल एफसीआई ने चार प्रतिशत तक की क्षति वाले चावल की खरीद की थी। एफसीआई ने इस बात पर भी जोर दिया है कि मिलों को नमी वाले धान को सुखाना चाहिए।

Advertisement
First Published - October 8, 2008 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement