facebookmetapixel
Advertisement
अब NCR रियल एस्टेट पर नेशनल डेवलपर्स की नजर, 4 साल में चार गुना बढ़ी हिस्सेदारीAkasa Air IPO: 2-4 साल में आएगा आकासा एयर का आईपीओ, FY27 में 30-40% क्षमता बढ़ाने का लक्ष्यInfosys को AI से बड़े मौके की उम्मीद, 2030 तक 300-400 अरब डॉलर के अवसर पर नजरघर का सोना बना ATM! गोल्ड लोन की डिमांड में 84% उछाल, यूपी में सबसे तेज ग्रोथSmall Cap Funds में पैसा लगाने से पहले DSP MF ने पूछे बड़े सवाल, क्या आप वाकई हैं तैयार?NSE IPO: कमाई का मौका या जोखिम का खेल? पैसा लगाने से पहले जान लें पूरी तस्वीरलाइफ साइकिल फंड में निवेश से पहले जान लें ये 10 जरूरी बातें, नहीं होगा बाद में पछतावाATM से कैश नहीं निकला और पैसा कट गया? जानिए बैंक कितने दिनों में लौटाएगा रकमAI शेयरों का बुल रन खतरे में? कोस्पी और स्पेसएक्स की गिरावट ने बढ़ाई चिंताकोरियाई बाजार में हाहाकार! गिरावट ऐसी की 20 मिनट तक रोकनी पड़ी ट्रेडिंग, भारत के लिए क्या हैं संकेत

सेब की आवक पर पैदावार में गिरावट का असर

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 7:06 AM IST

हिमाचल प्रदेश की सरकार ने कुछ दिनों पहले सेब के उत्पादन के एक तिहाई कम होने की बात कही थी। पर अब तो उसका यह अंदेशा दिल्ली की मंडियों में साफ तौर पर दिखने लगा है।


आजादपुर मंडी के थोक फल विक्रेताओं ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि इस बार सेब की शुरुआती आवक पिछले साल से लगभग तीन गुना कम है। मंडी में रोजाना 500 से 600 पेटी लदी दो से तीन गाड़ियां हिमाचल प्रदेश से आ रही हैं।

सेब का थोक व्यापार करने वाली कंपनी गंगा किशन अश्वनी कुमार ट्रेडर्स के बैजनाथ ने कहा कि इस बार सेब की शुरुआती  आवक ही पिछली बार से कम है। हो सकता है कि आने वाले दिनों में सेब की आवक में बढ़ोतरी हो लेकिन सेब की कुल आवक पिछले साल की तुलना में कम ही रहेगी। इस समय बाजार में सेब की रॉयल, रिचर्ड, रेड गोल्ड, केशरी, गोल्डन और महाराजा किस्में दिखाई दे रही हैं।

संतोष फ्रूट ट्रेडर्स के संतोष ने बताया कि अभी बाजार में आकार और किस्म के आधार पर सेब की 400 से 800 रुपये तक की पेटियां मिल रही है। आने वाले सेब में भी टाइडमैन (छोटे आकार का सेब) सबसे ज्यादा है। वहीं दूसरे थोक विक्रेता अशोक का कहना है कि अभी शुरुआत है। कुछ दिनों बाद मांग बढ़ने पर सेब की आवक भी अपने आप बढ़ जाएगी। वैसे तो मंडी में सेब नैनीताल, शिमला, सोलन, कुल्लू, किन्नौर और कश्मीर से आता है।

लेकिन इस बार अभी हिमाचल से आना शुरू हुआ है। यही नहीं सेब का ऑस्ट्रेलिया और चीन से भी आयात किया जाता है। गौरतलब है कि सेब उत्पादन में भारत दुनिया के चुनिंदा देशों में से एक है। वैज्ञानिकों का मानना है कि सेब के उत्पादन में कमी आने का मुख्य कारण ग्लोबल वार्मिंग के कारण होने वाला पर्यावरणीय परिवर्तन है। राष्ट्रीय बागवानी परिषद की एक रिपोर्ट के अनुसार सेब का उत्पादन मुख्य तौर पर 6000 से 10000 फीट की ऊंचाई मंक ठंडे मौसम पर किया जाता है।

लेकिन ग्लोबल वार्मिंग के दुष्प्रभाव के कारण इन स्थानों के वातावरण में परिवर्तन होने से  सेब का उत्पादन प्रभावित हो रहा है। देश में सेब की प्रति व्यक्ति खपत खाद्य एवं कृषि संगठन के हिसाब से मात्र 1.5 किलोग्राम है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि प्रतिव्यक्ति सेब की खपत के कम होने का कारण इसके खुदरा दामों का आसमान छूना है। बाजार में सेब 50 से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बिक रहा है, जो आम आदमी की जेब से बाहर है।

इस बाबत सेब का विदेश से आयात करने वाले थोक व्यापारी रामचंद्र का कहना है कि फलों में सेब के ऊपर आयात डयूटी सबसे ज्यादा (लगभग पचास फीसदी ) लगती है। इसके कारण घरेलू और विदेश से आने वाले सेब के दाम बहुत ज्यादा होते है। इसके कारण मांग कम उठती है। अभी देश में लगभग 265 हजार वर्ग किलोमीटर में लगभग 1400 टन सेब का उत्पादन होता है। इसमें भी कुल सेब के उत्पादन का 70 फीसदी जम्मू और कश्मीर में होता है। इसके अलावा 27 से 28 फीसदी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पैदा किया जाता है।

सेब का अंकगणित

हिमाचल में सेब का उत्पादन
                लाख टन में
2006            2.5
2007            5.94
2008            4.00*
*(अनुमानित)

सेब का प्रति हेक्टेयर उत्पादन        लाख टन में
जम्मू और कश्मीर                               9.6
हिमाचल प्रदेश                                     3.1
उत्तराखंड                                               2.0
(स्रोत : राष्ट्रीय बागवानी परिषद)

Advertisement
First Published - June 24, 2008 | 11:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement