facebookmetapixel
Advertisement
वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के लिए बड़े विदेशी निवेश और गहरे सुधार जरूरी, कैपिटल फ्लो बढ़ाने पर जोरबाजार हलचल: मुश्किल वक्त में निवेशक सम्मेलन, निफ्टी ने सेंसेक्स को पीछे छोड़ दियाअशोक लीलैंड 5 फीसदी फिसला, मांग और मार्जिन को लेकर विश्लेषकों ने जताई चिंताग्लोबल इक्विटी फंड्स से 8 हफ्तों में पहली बार निकासी, निवेशकों का झुकाव अब US टेक और AI थीम की ओरलगातार दूसरे महीने चढ़ने-गिरने वाले शेयरों का रेश्यो पॉजिटिव, मिडकैप ने बनाया नया रिकॉर्डपेंट कंपनियों की चमकी किस्मत: मजबूत मांग और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स से Q4 में उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन, मार्जिन भी सुधरेFY26 Q4 Results: लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 15.1% बढ़ा, आय वृद्धि 12 तिमाहियों के हाई परचौथी तिमाही में सुस्त पड़ सकती है आ​र्थिक वृद्धि की रफ्तार, उच्च आवृत्ति संकेतकों में नरमीपहली बार कर्ज लेने वालों की हिस्सेदारी घटी, गोल्ड लोन बना खुदरा ऋण बाजार का नया सिताराभारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते की ओर बढ़े कदम, सेक्शन 301 से टैरिफ से मिलेगी छूट!

Delhi Gold Rate: सोने में 970 रुपये की तेजी, चांदी 1,600 रुपये उछली

Advertisement
Last Updated- March 13, 2023 | 5:29 PM IST
Gold and Silver rate

अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में मजबूत रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 970 रुपये की तेजी के साथ 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 55,580 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी 1,600 रुपये उछलकर 63,820 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 970 रुपये की तेजी के साथ 56,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,875 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी का भाव मजबूती के साथ 20.75 डॉलर प्रति औंस रहा।

यह भी पढ़ें : SVB Impact: शेयर बाजार में हाहाकार ! सेंसेक्स 897 अंक गिरा, निफ्टी 17,200 के नीचे बंद

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में शोध विभाग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवनीत दमानी ने कहा, ‘सकारात्मक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों के बीच सोने की कीमतें पांच सप्ताह से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं। डॉलर में गिरावट और 2008 के वित्तीय संकट के बाद से सबसे बड़े अमेरिकी बैंक की विफलता, निवेशकों को सुरक्षित-संपत्ति अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।’

Advertisement
First Published - March 13, 2023 | 5:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement