facebookmetapixel
महाराष्ट्र सरकार ने बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए ₹31,628 करोड़ के मुआवजा पैकेज की घोषणा कीUPI: अब चेहरे की मुस्कान, अंगूठे के स्पर्श से भी होगा पेमेंटपीएम मोदी ने पुतिन को जन्मदिन की बधाई दी, भारत में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुकGST 3.0 में रिफंड होंगे ऑटोमेट! इनकम टैक्स की तरह सरकार लाएगी सिस्टमCabinet Decisions: पीएम गति शक्ति के तहत ₹24,634 करोड़ के 4 ‘मल्टी-ट्रैकिंग’ रेलवे प्रोजेक्ट को मिली मंजूरीNifty-50 ट्रैक करने वाले ये 3 इंडेक्स फंड बने शेयरखान की पसंद, 3 साल में दिया 13% रिटर्नSIP Calculation Explained: ₹2000 की SIP से बनाएं ₹18 लाख!जॉन क्लार्क, माइकल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस ने जीता 2025 का फिजिक्स नोबेल पुरस्कारइन 7 मिडकैप फंड को ब्रोकरेज ने बनाया टॉप पिक, 5 साल में ₹1 लाख के बना दिये ₹4 लाखइजराइल-हमास संघर्ष के दो साल: गाजा खंडहर, शांति अब भी दूर

वनस्पति में खतरनाक ट्रांस-वसा: सीएसई

Last Updated- December 09, 2022 | 11:52 PM IST

साल 2003 में खबरों की सुर्खियों में रही सुनीता नारायण, जिन्होंने पेप्सी और कोक जैसे शीतल पेय में कीटनाशकों की मौजूदगी का दावा किया था, ने अब वनस्पति उद्योग पर हाई ट्रांस वसा स्तर के लिए निशाना साधा है।
नारायण के नेतृत्व वाली सेंटर फॉर साइंस ऐंड एनवायरमेंट ने प्रमुख वनस्पति ब्रांड जैसे डालडा, रथ, राग और गगन पर शोध किया और पाया कि सभी नमूनों में खतरनाक ट्रांस वसा का स्तर काफी अधिक है। इनमें से कुछ ब्रांड कारगिल और बुंगे जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों के हैं।
नारायण ने आज संवाददाताओं को बताया, ‘विश्व भर में ट्रांस वसा को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। हमने अंतरराष्ट्रीय तरीकों के जरिये बाजार के अग्रणी ब्रांडों में ट्रांस वसा की मात्रा के अध्ययन का प्रयास किया है। सभी वनस्पति ब्रांडों में हमें ट्रांस वसा की मात्रा अधिक मिली है।’
जांच में पाया गया है कि सभी वनस्पति ब्रांडों में ट्रांस वसा का स्तर विश्व के एकमात्र मानक, जिसे डेनमार्क में तय किया गया है, से 5 से 12 गुना अधिक है। मानक स्तर 2 प्रतिशत का है।
आदी विल्मर के प्रवक्ता के वार्ष्णेय ने कहा, ‘अदानी विल्मर ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबध्द है। हमें यह जानकारी नहीं है कि सीएसई के अध्ययन का सरोकार हमसे हैं या नहीं। वनस्पति का उत्पादन हाइड्रोजिनेशन प्रक्रिया द्वारा किया जाता है और यह सर्वविदित है कि इस प्रक्रिया में ट्रांस वसा अम्ल बनता है। भारतीय खाद्य नियम इस प्रकार की वसा की कोई सीमा निर्धारित नहीं करते हैं।’
कंपनियों के सभी दावों के बावजूद कड़वी सच्चाई यह है कि बाजार में बिकने वाले वनस्पति स्वास्थ्यकारी है या नहीं यह कोई निश्चित रूप से नहीं कह सकता। सीएसई की विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘वास्तव में, जिस वनस्पति को आप स्वास्थ्य के लिए बेहतर समझते हुए खाते हैं उसमें ट्रांस वसा हो सकती है जिससे हृदय रोग और कैंसर जैसी गंभीर रोग हो सकते हैं।’ सीएसई के शोधकर्ताओं ने कहा कि मानक निर्धारित करने में विलंब हो रहा है।
विभिन्न वनस्पति ब्रांडों की तुलना
वनस्पति                           ब्रांड  निर्माता                         ट्रांस फैट सामग्री
पनघट                                 सिएल                                     23.7
राग                                 अडानी विल्मर                            23.31
गगन                               अमृत वनस्पति                          14.82
जेमिनी                           कारगिल इंडिया                           12.72
डालडाबंज                             इंडिया                                      9.4

First Published - February 4, 2009 | 1:18 PM IST

संबंधित पोस्ट