facebookmetapixel
Advertisement
Upcoming NFO: अगले हफ्ते लॉन्च होंगे Tata, HDFC और JM के 3 नए फंड, कौन-सी स्कीम आपके लिए बेहतर?Gold Outlook: सोना-चांदी खरीदने की सोच रहे हैं? अगले सप्ताह इन 3 बड़े फैक्टर्स पर रखें नजरNSE IPO: सरकारी बीमा कंपनियों की चांदी, 32 पैसे में खरीदे शेयर अब देंगे हजारों करोड़; पर सॉल्वेंसी संकट बरकरारMarket Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मी

बीकानेर एक्सचेंज में सरसों के कारोबार पर रोक

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 6:47 PM IST

अपर्याप्त आधारभूत सुविधाओं और समर्थन के अभाव में वायदा बाजार आयोग (एफएमसी) ने बीकानेर कमोडिटी एक्सचेंज में सरसों बीज, तेल और खली के वायदा कारोबार पर रोक लगा दी है।


वायदा बाजार को नियंत्रित करने वाले इस संस्थान के अध्यक्ष बी. सी. खटुआ के मुताबिक, 31 जुलाई के बाद बीकानेर कमोडिटी एक्सचेंज में सरसों बीज, तेल और खली के कारोबार को जारी रखने से रोक दिया गया है। खटुआ ने बताया कि बीकानेर एक्सचेंज के पास इसका पर्याप्त भंडार नहीं है। इसके कारोबार के लिए जरूरी आधारभूत सुविधाएं और समर्थन भी एक्सचेंज के पास नहीं है।

मालूम हो कि आज से लगभग 5 साल पहले इस एक्सचेंज की शुरुआत की गई थी। उधर इस फैसले पर हैरानी जताते हुए बीकानेर कमोडिटी एक्सचेंज के निदेशक आनंद कुमार गोयल ने बताया कि  न जाने किस आधार पर एफएमसी ने यह फैसला कर लिया।

हालांकि गोयल ने स्वीकार किया कि पिछले दो सालों से एक्सचेंज में सरसों का कारोबार स्थिर पड़ा है। इसकी वजह नैशनल एक्सचेंजों की ओर सरसों के कारोबार का जाना है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में हमने एफएमसी को लिखा है कि वो इस मामले पर दोबारा विचार करे।

साथ ही गोयल ने कहा कि एक्सचेंज के पास पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं हैं। तभी तो यहां ग्वार का कारोबार काफी सक्रियता से किया जा रहा है। यहां अगस्त के पहले पखवाड़े में 20.90 करोड़ रुपये से अधिक राशि का 12,160 करोड़ रुपये का ग्वार खरीदा-बेचा गया है।

Advertisement
First Published - August 26, 2008 | 11:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement