facebookmetapixel
Advertisement
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरीभारत की आर्थिक रफ्तार पर बड़ा अनुमान, वृद्धि दर घटने की आशंका क्यों बढ़ी?टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाई नई रणनीतिServices Sector: 14 जुलाई से बदल जाएगा अर्थव्यवस्था को मापने का तरीका, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

…और अब प्याज को भी रोना आया

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 12:00 AM IST

आलू के बाद अब प्याज के किसानों को रोना आ रहा है। देश के लगभग हर कोने में प्याज जमीन पर लुढ़क चुका है।


पिछले साल के मुकाबले प्याज की कीमत में 60 फीसदी तक की गिरावट हो चुकी है। आने वाले समय में प्याज के भाव में और गिरावट की संभावना है। प्याज की आवक भी पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। किसानों को उनकी लागत भी निकल पा रही है।


इधर बारिश के कारण प्याज के सड़ने की भी आशंका व्यक्त की जा रही है। भंडारण की उचित सुविधा के अभाव में किसान औने-पौने दाम पर प्याज बेचने को मजबूर नजर आ रहे हैं। दिल्ली की मंडी में प्याज की कीमत गुरुवार को  300-400 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर रही।


पिछले साल समान अवधि के दौरान प्याज की कीमत 500-700 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर थी। ऐसा नहीं है कि सिर्फ दिल्ली में प्याज की कीमतों में गिरावट आयी है। मई महीने के पहले सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक गोवा में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले प्याज के भाव 54 फीसदी तक गिर गए हैं।


जबकि गुजरात में यह गिरावट 25 फीसदी, हरियाणा में 23 फीसदी, जम्मू कश्मीर में 26 फीसदी, मध्य प्रदेश में 38 फीसदी, उड़ीसा में 39 फीसदी, उत्तर प्रदेश में 25 फीसदी, राजस्थान में 21 फीसदी तो उत्तराखंड में 26 फीसदी तक हो चुकी है।


दिल्ली की मंडी में रोजाना 80-85 ट्रक प्याज की आवक हो रही है। एक ट्रक पर 15-16 टन प्याज होते है। प्याज की आवक मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश व गुजरात से हो रही है। राजस्थान व मध्य प्रदेश से जहां रोजाना 40-40 ट्रक प्याज आ रहे हैं वही गुजरात से मात्र 2-5 ट्रक प्याज की आपूर्ति हो रही है। इसके अलावा ट्रेन के जरिए भी रोजाना लगभग 40 डिब्बे प्याज की आवक हो रही है।


प्याज मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा कहते हैं, ‘प्याज की आवक पिछले साल के मुकाबले काफी अधिक है। मई के आरंभ में प्याज की कीमत 380 रुपये प्रति क्विंटल तक थी। लेकिन आवक में रोजाना बढ़ोतरी होने के कारण दूसरे सप्ताह में इसकी कीमत आधी रह गयी।’ मंडी सूत्रों के मुताबिक प्याज का उत्पादन पिछले साल के मुकाबले डेढ़ गुना ज्यादा है।


पिछले साल महाराष्ट्र में 2.47 मिलियन टन, गुजरात में 2.13 मिलियन टन तो कर्नाटक में 0.87 मिलियन टन का उत्पादन हुआ था। दिल्ली में अधिक कीमत गिरने की वजह यह है कि यहां कई राज्यों से इस समय प्याज की आपूर्ति होती है। दूसरी वजह यह है कि पिछले साल अच्छी कीमत मिलने के कारण किसानों ने प्याज की बुवाई अधिक जमीन पर की।

Advertisement
First Published - May 16, 2008 | 12:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement