facebookmetapixel
Advertisement
Market Outlook: अमेरिका-ईरान वार्ता, कच्चे तेल के दाम और FIIs की खरीद-बिक्री से तय होगी शेयर बाजार की चालUpcoming IPO: IPO मार्केट में फिर लौटी रौनक! अगले हफ्ते खुलेंगे 3 बड़े मेनबोर्ड IPO, JIO-NSE भी तैयारी मेंशेयर बाजार में रौनक: टॉप-10 में से 9 कंपनियों का मार्केट कैप ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, एयरटेल रही सबसे आगेहोर्मुज संकट के बीच भारत का बड़ा कदम: रूस से रिकॉर्ड तोड़ तेल आयात, UAE से भी जमकर खरीदारीवैश्विक तनाव के बीच आर्थिक हालातों की समीक्षा करेगी स्टैंडिंग कमेटी, RBI ने जताया है सुस्ती का अनुमान1250% का मोटा डिविडेंड! प्लास्टिक बनाने वाली कंपनी का बड़ा तोहफा, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेमौसम का डबल अटैक: कहीं भारी बारिश व आंधी-तूफान का अलर्ट, तो कहीं अभी और सताएगी भीषण गर्मीसोने-चांदी की मंदी पर ‘Rich Dad, Poor Dad’ के लेखक की बड़ी सलाह: कीमत नहीं, हालात देखकर करें निवेश‘योग बना दुनिया का सबसे बड़ा सामूहिक उत्सव’, कोलकाता में बोले PM मोदी: उम्र बढ़े पर कम न हो ऊर्जाकिसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस

चाय निर्यात में 53 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 8:02 PM IST

चाय के प्रमुख उत्पादक देश केन्या में उत्पादन घटा तो सीधे तौर पर इसका फायदा भारत को मिला। इस वजह से जुलाई महीने में भारत के चाय निर्यात में 53 प्रतिशत की वृध्दि हुई जबकि उत्पादन में पांच फीसदी की ही बढ़ोतरी हो पाई।


चाय बोर्ड के अनुसार जुलाई में निर्यात बढ़कर एक करोड़ 81 लाख किलोग्राम हो गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में एक करोड़ 18.8 लाख किलोग्राम था। इस साल के पहले सात महीनों में चाय की शिपमेंट बढ़कर 10 करोड़ 55.6 लाख किलोग्राम हो गई, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में आठ करोड़ 88.6 लाख किलोग्राम थी।

चाय बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने बताया, चाय के बड़े निर्यातक देश केन्या में उत्पादन में कमी आने के कारण खरीदारों ने चीन और भारत का रुख किया है। चीन ने जून तक करीब 15.1 करोड़ किलोग्राम का निर्यात करके भारत को पीछे छोड़ दिया है, लेकिन भारत का निर्यात भी पर्याप्त रूप से बढ़ा है।

मूल्य के स्तर पर जुलाई महीने में चाय का निर्यात 50 प्रतिशत बढ़कर 213.12 करोड़ रुपये का हो गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 143.51 करोड़ रुपये का था। जनवरी से जुलाई के बीच चाय की शिपमेंट बढ़कर 1,096 करोड़ रुपये का हो गया, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 910.27 करोड़ रुपये का था।

Advertisement
First Published - September 5, 2008 | 11:37 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement