facebookmetapixel
Advertisement
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में धरती का कहर! 7.5 तीव्रता के भूकंप से मची तबाही, हजारों मौतों की आशंकासोना इस साल पहली बार 4,000 डॉलर से नीचे, चांदी भी साल के निचले स्तर परTata, Hyundai या TVS? नुवामा ने बताए लंबे समय के लिए 4 सबसे भरोसेमंद ऑटो शेयरUPI-नेट बैंकिंग फ्रॉड में राहत! RBI ने तय किया मुआवजा नियम, ग्राहकों को मिलेगा बड़ा फायदाCrude Oil: लगातार चौथे दिन टूटा कच्चा तेल, 70 डॉलर से नीचे फिसला भावबंगाल में उद्योगों की वापसी का बिगुल! BJP सरकार लाई 5,000 करोड़ रुपये की नई निवेश योजनाभारत के लिए खुशखबरी! वैश्विक बॉन्ड सूचकांकों में शामिल होने की राह अब लगभग पूरीभारत की आर्थिक रफ्तार पर बड़ा अनुमान, वृद्धि दर घटने की आशंका क्यों बढ़ी?टैक्स नहीं चुकाने वालों पर कसेगा शिकंजा, सरकार ने बनाई नई रणनीतिServices Sector: 14 जुलाई से बदल जाएगा अर्थव्यवस्था को मापने का तरीका, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

आभूषणों के निर्यात में 20 फीसदी की बढ़ोतरी

Advertisement
Last Updated- December 06, 2022 | 11:05 PM IST

अप्रैल महीने में भारत के मणियों और आभूषणों के निर्यात में पिछले साल इसी दौरान हुए निर्यात की तुलना में 20.13 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।


जेम एंड जूलरी एक्सपोर्ट प्रोमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल महीने में 6,923 करोड़ रुपये के आभूषणों का निर्यात हुआ है। यदि डॉलर में हुए निर्यात की बात करें तो इसमें भी इजाफा हुआ है। पिछले साल के 1.74 अरब डॉलर की तुलना में इस बार यह 30.99 फीसदी अधिक हुआ है।


इस दौरान औसत विनिमय दर भी 1 डॉलर के मुकाबले 39.85 रही है जबकि पिछले साल यह 1 डॉलर के मुकाबले 43.45 रुपये थी। जीजेईपीसी के अनुसार इस दौरान कटे हुए और पॉलिश किए हुए हीरों के निर्यात में 30.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और इनका तकरीबन 4,946 करोड़ रुपये का निर्यात किया गया है।


घरेलू बाजार से आभूषणों के निर्यात में 32 फीसदी की कमी आई है और यह तकरीबन 627 करोड़ रुपये का ही हो सका है। हालांकि विशेष आर्थिक क्षेत्रों से आभूषण निर्यात में 7 फीसदी का इजाफा हुआ है। दूसरी ओर निर्यात प्रोसेसिंग जोन से निर्यात में 14 फीसदी की कमी आई है और यह घटकर 1,435 करोड़ रुपये रह गया है। जीजेईपीसी के मुताबिक सोने के आभूषणों के निर्यात में 6.51 फीसदी की कमी आई है।

Advertisement
First Published - May 13, 2008 | 11:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement