Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की तरफ से सिंगल बॉन्ड जारी करने के लिए 100 करोड़ रुपये के इंसेंटिव का प्रस्ताव दिया।
उन्होंने सरकार के पब्लिक सेक्टर फाइनेंशियल संस्थानों को मजबूत करने की योजना के तहत REC लिमिटेड (पहले रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन) और पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) के रीस्ट्रक्चरिंग की भी घोषणा की।
वित्त मंत्री ने ‘विकसित भारत के लिए बैंकिंग’ पर एक हाई-लेवल कमेटी बनाने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि देश का बैंकिंग सेक्टर एक मजबूत बैलेंस शीट और ऐतिहासिक रूप से जायदा मुनाफे वाला है।
उन्होंने अपने बजट भाषण में फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट नॉन-डेट इंस्ट्रूमेंट्स नियमों की समीक्षा करने का प्रस्ताव दिया। उन्होंने यह भी कहा कि लगभग 25 करोड़ लोग मल्टी-डाइमेंशनल गरीबी से बाहर आ गए हैं।