facebookmetapixel
Advertisement
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें स्थिर रखीं, सख्त रुख से बाजार की चिंता बढ़ीविदेशी निवेशकों की खरीदारी से लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स 274 अंक मजबूतबजाज फाइनैंस का पहली तिमाही में शानदार प्रदर्शन, प्रॉफिट 29% बढ़ा, एसेट क्वालिटी में सुधारAI पर बड़ा दांव, बजाज फाइनैंस ने 10 साल में ₹40 लाख करोड़ AUM का रखा लक्ष्यRBI की मौद्रिक नीति से पहले जियो क्रेडिट, हीरो फिनकॉर्प समेत कंपनियों ने बॉन्ड से ₹2,520 करोड़ जुटाएदेशभर में केवल E-20 पेट्रोल बिक्री के लिए उपलब्ध, रसीद पर एथनॉल प्रतिशत दिखाना जरूरी नहीं: गडकरीप्राकृतिक आपदाओं से अनाज का नुकसान 77% घटा, FCI ने भंडारण व्यवस्था को बताया सुरक्षितGSTN ने नई E-Way Bill सुविधाएं वापस लीं, फिलहाल पुराने नियम ही रहेंगे लागूNEP 2020 के 6 साल बाद भी अधूरे लक्ष्य, फंडिंग और ढांचागत कमी बनी सबसे बड़ी चुनौतीHurun India Women Leaders 2026: प्रिया नायर टॉप पर, 117 महिला लीडर्स की लिस्ट में बढ़ी भारतीय बेटियों की मौजूदगी

20 केंद्रीय मंत्रालय मिलकर बनाएंगे रोजगार के लिए केंद्रीय डेटाबेस, श्रम सचिव सुमिता डावरा का ऐलान

Advertisement

श्रम मंत्रालय ईएलआई योजनाओं के मसौदों को भी अंतिम रूप देने की को​शिश कर रहा है। डावरा ने कहा, ‘हम इस महीने के अंत तक तीन ईएलआई योजनाओं का ड्राफ्ट तैयार कर लेंगे।’

Last Updated- July 25, 2024 | 10:12 PM IST
20 केंद्रीय मंत्रालय मिलकर बनाएंगे रोजगार के लिए केंद्रीय डेटाबेस, श्रम सचिव सुमिता डावरा का ऐलान, 20 central ministries will jointly create a central database for employment, announced Labor Secretary Sumita Dawra
सुमिता डावरा, श्रम सचिव

बजट में रोजगार सृजन को बढ़ावा दिए जाने के बाद शुक्रवार को होने वाली बैठक में 20 केंद्रीय मंत्रालय रोजगार के लिए एक केंद्रीय डेटाबेस बनाने पर विचार-विमर्श करेंगे। श्रम सचिव सुमिता डावरा ने एक साक्षात्कार में बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि यह डेटाबेस देश में कार्यबल की मांग और आपूर्ति को जोड़ने के लिए आंकड़ों को एकत्र करने के तरीके को औपचारिक रूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण होगा।

डावरा ने कहा, ‘हमारे पास केंद्रीय मंत्रालयों के साथ रोजगार के आंकड़ों को एकत्रित करने और रिपोर्ट करने के लिए एक संस्थागत तंत्र होना चाहिए। यह महत्वपूर्ण है कि पहले से मौजूद विभिन्न योजनाओं और घोषित की गई नई पहलों में रोजगार के आंकड़ों को एकत्रित किया जाए, उनकी निगरानी की जाए। मंत्रालयों को रोजगार से संबंधित आंकड़ों को ‘प्रयास’ पोर्टल से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।’

इस बैठक की अध्यक्षता श्रम मंत्री मनसुख लाल मांडविया करेंगे और इसमें विदेश, वाणिज्य और उद्योग, कृषि, कोयला, कॉरपोरेट मामले, वित्त, कौशल विकास, कपड़ा आदि मंत्रालयों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बजट में 2 लाख करोड़ रुपये के रोजगार एवं कौशल विकास पैकेज की घोषणा की गई, देश में निर्माण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए तीन रोजगार-केंद्रित प्रोत्साहन (ईएलआई) योजनाएं शामिल हैं।

डावरा ने कहा कि यह डेटाबेस राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा उपयोग की जाने वाली मौजूदा नमूना आधारित पद्धति की जगह नहीं लेगा, जिसका उपयोग फिलहाल देश में रोजगार सृजन की गणना के लिए किया जाता है।

ईएलआई पर जोर

श्रम मंत्रालय ईएलआई योजनाओं के मसौदों को भी अंतिम रूप देने की को​शिश कर रहा है। डावरा ने कहा, ‘हम इस महीने के अंत तक तीन ईएलआई योजनाओं का ड्राफ्ट तैयार कर लेंगे।’

जब ड्राफ्ट को अंतिम रूप दे दिया जाएगा, तो तीनों योजनाओं की वित्त मंत्रालय द्वारा समीक्षा की जाएगी। इस संबंध में एक अंतर-मंत्रालयी परामर्श भी होगा, जिसके बाद मंत्रिमंडल इन योजनाओं पर अपनी मुहर लगाएगा।

Advertisement
First Published - July 25, 2024 | 10:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement