facebookmetapixel
Advertisement
PF क्लेम के लंबे इंतजार से छुटकारा! UPI PIN डालते ही खाते में आएगा पैसा, EPFO की नई सुविधा जल्ददोपहिया बाजार में बड़ा उछाल या धीमी रफ्तार? ICRA ने FY27 को लेकर किया चौंकाने वाला अनुमानPM Modi-Meloni ‘Melody’ ट्रेंड का असर, Parle Industries 5% उछला लेकिन सच्चाई कुछ और!Q4 Results: बीएलएस इंटरनेशनल का मुनाफा 28.7% उछला, शेयर में 2.5% से ज्यादा की तेजीRupee Fall: रुपये पर बढ़ा दबाव, 100 प्रति डॉलर पहुंचने की चर्चा तेजभारत में ग्रीन एनर्जी का बूम, 500 GW लक्ष्य से बदलेगा रियल एस्टेट का पूरा नक्शापेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बावजूद तेल कंपनियों का घाटा ₹1 लाख करोड़ पार करने की आशंकाभारतीय ग्राहकों ने बैंकों को दिया साफ संदेश, तेज ऐप और बेहतर डिजिटल सपोर्ट अब सबसे बड़ी जरूरतक्या आपके बच्चे का बैंक अकाउंट नहीं है? फिर भी इन ऐप्स से दे सकते हैं पॉकेट मनीपश्चिम एशिया संघर्ष पर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का बड़ा बयान, पुतिन संग बैठक में उठाया मुद्दा

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर को उम्मीद, कायम रहेगी बिक्री की रफ्तार

Advertisement

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वर्तमान में देशभर में लगभग 1,100 बिक्री केंद्र (आउटलेट) हैं।

Last Updated- April 06, 2025 | 5:09 PM IST
toyota october sale
प्रतीकात्मक तस्वीर

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (टीकेएम) को चालू वित्त वर्ष में भी अपनी बिक्री में वृद्धि की रफ्तार कायम रहने की उम्मीद है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष (बिक्री-सेवा-पुरानी कार कारोबार) वरिंदर वाधवा ने कहा कि कंपनी की योजना चालू वित्त वर्ष में अपने बिक्री नेटवर्क का विस्तार करने और नए मॉडल पेश करने की है। पिछले वित्त वर्ष में रिकॉर्ड बिक्री दर्ज करने वाली वाहन कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष में उसके एसयूवी और एमपीवी वाहनों की मांग मजबूत बनी रहेगी।

वाधवा ने कहा कि कंपनी की योजना उत्पादन क्षमता बढ़ाने और कार्बन निरपेक्षता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत विद्युतीकरण की संभावना तलाशने की है। इसके तहत कंपनी बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन लाने की भी तैयारी कर रही है। हमारा मानना ​​है कि छोटी कारों से लेकर प्रमुख वाहन तक, हमारे पास अभी जिस तरह का उत्पाद पोर्टफोलियो है, बढ़ी हुई उत्पादन क्षमता और हमारे नेटवर्क को दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजार मे बढ़ाकर, हम अपनी स्थिति और मजबूत कर सकते हैं और देश के वाहन बाजार में और बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।’’

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष ने कहा कि कंपनी देश के ग्रामीण क्षेत्रों और छोटे शहरों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करना चाहती है। हम अपना बिक्री नेटवर्क बढ़ा रहे हैं। हम अपने ग्राहकों के और करीब जाना चाहते हैं, खासकर अब जब हमारे पास उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला है।’’ टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वर्तमान में देशभर में लगभग 1,100 बिक्री केंद्र (आउटलेट) हैं। सुजुकी के साथ सहयोग ने वाहन कंपनी को ग्लैंजा और अर्बन क्रूजर टैसर जैसे मॉडल पेश करने में सक्षम बनाया है, जिन्हें घरेलू बाजार में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी निर्यात में भी अच्छी वृद्धि देख रही है। वित्त वर्ष 2024-25 में टीकेएम का निर्यात इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 59 प्रतिशत बढ़ा है।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - April 6, 2025 | 5:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement