facebookmetapixel
Advertisement
बांग्लादेश में नई सरकार का आगाज: तारिक रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ओम बिरलाBudget 2026 पर PM का भरोसा: ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाली मजबूरी खत्म, यह ‘हम तैयार हैं’ वाला क्षण9 मार्च को लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चाIndia AI Impact Summit 2026: दिल्ली में जुटेगा दुनिया का दिग्गज टेक नेतृत्व, $100 अरब के निवेश की उम्मीदAI इम्पैक्ट समिट 2026: नगाड़ों की गूंज व भारतीय परंपरा के साथ 35,000 मेहमानों का होगा भव्य स्वागतदिल्ली में AI का महाकुंभ: भारत मंडपम में AI इम्पैक्ट समिट सोमवार से, जुटेंगे 45 देशों के प्रतिनिधिकॉरपोरेट इंडिया की रिकॉर्ड छलांग: Q3 में लिस्टेड कंपनियों का मुनाफा 14.7% बढ़ा, 2 साल में सबसे तेजएशियाई विकास बैंक का सुझाव: केवल जरूरतमंदों को मिले सब्सिडी, भ्रष्टाचार रोकने के लिए ऑडिट जरूरीRBI की सख्ती से बढ़ेगी NBFC की लागत, कर्ज वसूली के नए नियमों से रिकवरी एजेंसियों पर पड़ेगा बोझनिवेशकों की पहली पसंद बना CD: कमर्शियल पेपर छोड़ सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट की ओर मुड़ा रुख

साल 2023 में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री में आ सकती है कमी, सरकार रोक सकती है सब्सिडी: SMEV

Advertisement

सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) के अनुसार, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 2022 में लगभग छह लाख इकाई रही।

Last Updated- January 01, 2023 | 12:03 PM IST
Ola Electric Q4 results

इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 2022-23 में 10 लाख इकाइयों के बिक्री लक्ष्य से 20 प्रतिशत तक कम रह सकती है। उद्योग निकाय SMEV ने कहा कि ऐसा मुख्य रूप से सरकार द्वारा (government withholding) लगभग 1,100 करोड़ रुपये की सब्सिडी रोके जाने के कारण होगा।

सोसाइटी ऑफ मैन्युफैक्चरर्स ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (SMEV) ने कहा कि इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री 2022 में लगभग छह लाख इकाई रही।

इस दौरान तीन प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया (e2W) विनिर्माताओं…..हीरो इलेक्ट्रिक, ओला और ओकिनावा ने पहली बार एक लाख वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार किया। इन तीन कंपनियों ने ई2डब्ल्यू बाजार पर अपना दबदबा बनाए रखा और कुल बाजार हिस्सेदारी के 50 प्रतिशत से अधिक पर इनका कब्जा रहा।

SMEV ने कहा कि 2022 में ई2डब्ल्यू उद्योग का प्रदर्शन लगभग छह लाख इकाइयों की बिक्री के साथ सकारात्मक है, लेकिन यह नीति आयोग और कई अन्य अनुसंधान एजेंसियों के अनुमानों के मुकाबले कम है।

SMEV के महानिदेशक सोहिंदर गिल ने कहा कि चालू वित्त वर्ष में दिसंबर तक बिक्री लगभग पांच लाख इकाई रही और पूरे वित्त वर्ष के दौरान बिक्री नीति आयोग के अनुमानों से 20 प्रतिशत कम रह सकती है। नीति आयोग ने 2022-23 में 10 लाख इकाई बिक्री का अनुमान जताया है।

Advertisement
First Published - January 1, 2023 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement