ऑटोमोबाइल

Hyundai ने दक्षिण अफ्रीका को Exter का निर्यात किया शुरू

हुंदै पहले से ही ग्रैंड आई10 एनआईओएस, ऑरा, आई20, आई20 एन लाइन और वेन्यू जैसे मॉडल का निर्यात कर रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- September 23, 2024 | 2:57 PM IST

हुंदै मोटर इंडिया ने अपनी एसयूवी एक्सटर का निर्यात शुरू कर दिया है। वाहन विनिर्माता कंपनी ने बयान में कहा, यह मॉडल अब दक्षिण अफ्रीका के ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा, जिससे यह भारत से दक्षिण अफ्रीका में निर्यात किया जाने वाला आठवां मॉडल बन जाएगा।

कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका को 996 इकाइयों की पहली खेप भेजकर एक्सटर का निर्यात शुरू कर दिया है। हुंदै पहले से ही ग्रैंड आई10 एनआईओएस, ऑरा, आई20, आई20 एन लाइन और वेन्यू जैसे मॉडल का निर्यात कर रही है।

हुंदै मोटर इंडिया के परिचालन प्रमुख (कॉरपोरेट प्लानिंग) जे वान रयू ने कहा, ‘‘ दक्षिण अफ्रीका हमेशा से हुंदै के लिए एक महत्वपूर्ण निर्यात बाजार रहा है।’’ उन्होंने कहा कि कंपनी के तमिलनाडु संयंत्र में विनिर्मित अधिकतर मॉडल दक्षिण अफ्रीका को निर्यात किए जाते हैं।

First Published : September 23, 2024 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)