facebookmetapixel
Advertisement
Bajaj Finserv AMC ने उतारा लो ड्यूरेशन फंड, ₹1,000 से SIP शुरू; किसे करना चाहिए निवेशExplainer: सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग के तहत सैलरी-पेंशन पर मांगे गए सुझाव, आपके लिए इसमें क्या है?डीमैट म्युचुअल फंड निवेश होगा आसान: SWP-STP के लिए SEBI की नई सुविधा से बदलेगा खेलपर्सनल लोन से पाना चाहते हैं जल्दी छुटकारा? जोश में न लें फैसला, पहले समझें यह जरूरी गणितAI की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ेगी TCS: चंद्रशेखरन बोले– मौका बड़ा, आत्ममंथन के साथ नई तैयारी जरूरीटाटा मोटर्स PV ने तमिलनाडु प्लांट से शुरू किया प्रोडक्शन, ₹9,000 करोड़ का करेगी निवेशइनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

होंडा ने नई SUV का नाम बताया, Hyundai Creta को मिलेगी टक्कर

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 8:27 PM IST
Honda

होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने 3 मई को अपनी आगामी एसयूवी के नाम की घोषणा की, जो 6 जून को नई दिल्ली में अपना ग्लोबल डेब्यू करेगी। इस नई SUV का नाम Honda Elevate रखा गया है। SUV में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ-साथ 10.2-इंच टचस्क्रीन जैसी फीचर्स मिलेंगे। इस मिड साइज SUV को एक ग्लोबल मॉडल के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में SUV की मांग को पूरा करना है।

SUV शुरुआती चरण में पांच वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन में उपलब्ध होगी। कंपनी का मानना है कि नया मॉडल लोगों की लाइफस्टाइल की जरूरतों और होंडा की SUV कैसी होनी चाहिए, उन उम्मीदों पर बखूबी खरा उतरता है।

इसकी कीमत 12-21 लाख रुपये के बीच हो सकती है और इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और Volkswagen Taigun से होगा।

उम्मीद की जा रही है कि SUV जिस प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी वह होंडा सिटी वाला ही होगा। जिससे ग्राहकों को वैसी ही परफॉर्मेंस, फ्यूल एपिसियंसी और राइड कंफर्ट मिलेगा।

पावरट्रेन विवरण अभी नहीं बताए गए हैं, हालांकि एसयूवी को होंडा सिटी जैसे ही पावरट्रेन ऑप्शन के साथ बाजार में उतारे जाने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि लोअर वेरिएंट को 1.5-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है, टॉप वेरिएंट में e:HEV स्ट्रांग हाइब्रिड पावरट्रेन मिलने की संभावना है।

इसमें डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा इसकी संभावना कम हैं क्योंकि होंडा पहले से ही भारत में अपने 1.5-लीटर डीजल इंजन को बंद कर चुकी है।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 8:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement