बाजार पर भी दिखा असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों और मुद्रास्फीति दर घटने का असर भारतीय शेयर बाजार में भी दिखा। दिन का कारोबार खत्म होने तक बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 237.01 अंकों की तेजी के साथ 16,481.20 के स्तर पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 71.10 अंक की तेजी के साथ 4958.40 के स्तर पर […]
थमी रफ्तार, पर चुनौती बरकरार
महंगाई की मार से बेचैन सरकार को हर मोर्चे पर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि महंगाई से निपटने के लिए सरकार ने कई कदम उठाए भी हैं। इसके तहत खाद्य तेलों पर लगने वाले आयात शुल्क को खत्म करने के साथ ही गैर-बासमती चावल और दाल के निर्यात पर पाबंदी लगा दी। […]
पुरानी नौकरी से परेशान, मोबाइल है न!
अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं और किसी कंपनी में आवेदन करना चाहते हैं, लेकिन एक डर हमेशा यह लगा रहता है कि कोई आपकी योजना के बारे में जान न ले। ऐसे में मुश्किल तो होना लाजिमी है, भई नई नौकरी का जुगाड़ तो हुआ नहीं, पुरानी पर भी तलवार लटक गई।अगर […]
रिटेल के ‘संग्राम’ में कूद पड़ी वीडियोकॉन
रिटेल बाजार में बढ़ते मुनाफे को देखकर वीडियोकॉन इंडस्ट्रीज भी उधर का ही रुख कर रही है। टिकाऊ उपभोक्ता सामग्री यानी कंज्यूमर डयूरेबल्स के क्षेत्र की यह दिग्गज कंपनी बॉल्ड कैश ऐंड कैरी ब्रांड के नाम से रिटेल स्टोर खोलने जा रही है। कंपनी इसमें 2,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। शुरुआत में तकरीबन 400 […]
कर्मचारी उत्पीड़न मामले में कोका-कोला को नोटिस
सर्वोच्च न्यायालय ने शीतल पेय कंपनी कोका-कोला से एक पूर्व कर्मचारी के उत्पीड़न संबंधी याचिका पर जवाब मांगा है। कोका-कोला की इस पूर्व कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कार्य के दौरान उसके वरिष्ठ अधिकारियों ने उसे उत्पीड़ित किया और महिला होने के नाते उसके साथ भेदभाव बरता गया। न्यायाधीश बी. एन. अग्रवाल की अध्यक्षता […]
यामहा भारत में करेगी 800 करोड़ रुपये का निवेश
मोटरसाइकिल के भारतीय बाजार में अपनी घटती हिस्सेदारी से परेशान यामहा मोटर इंडिया लिमिटेड अपनी ताकतवर महंगी बाइक्स के लिए यहीं संयंत्र लगाने की योजना बना रही है। जापानी कंपनी यामहा मोटर लिमिटेड की यह सहायक कंपनी उत्तर प्रदेश के सूरजपुर में यह संयंत्र लगाने जा रही है। इसमें तकरीबन 800 करोड़ रुपये का निवेश […]
आईपीएल में बरसने लगे नोट
घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े मेले डीएलएफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शुरू होने से पहले ही नोट बरसने शुरू हो गए हैं। यूबी समूह के मुखिया विजय माल्या की टीम रॉयल चैलेंजर्स और शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स शुक्रवार को पहले मैच में बेंगलुरु में आमने सामने होंगी और उस मैच के […]
सोशल नेटवर्किंग करने भारत पहुंच गए रूपर्ट मर्डोक
भारत में सोशल नेटवर्किंग के बढ़ते बाजार को दुहने के लिए रूपर्ट मर्डोक की कंपनी न्यूज कॉरपोरेशन भी आ गई है। कंपनी की सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट माई स्पेस अब भारत में भी शुरू हो गई है। युवा हैं निशाना माई स्पेस देश के युवा वर्ग को आकर्षित करने की योजना बना रही है। इसे ध्यान […]
जीएमआर ने ली अफ्रीकी फर्म में हिस्सेदारी
बेंगलुरु की जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर जो हवाईअड्डे, विद्युत परियोजनाओं और सड़क परियोजनाओं के विकास कार्यों से जुड़ी हुई है, सितंबर 2008 तक 620 करोड़ रुपये का निवेश करने वाली है। दरअसल कंपनी दक्षिण अफ्रीका में कोयला खदान कंपनी में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए यह निवेश करेगी।जीएमआर इंफ्रास्ट्रक्चर ने आज कहा कि वह अपनी पूर्ण […]
बीएसएनएल की नजर रेनोवॉ की बहुपयोगी सेवाओं पर
अहमदाबाद की रेनोवॉ टेलीकॉम इंडिया ने डीवीडी क्वालिटी की वीडियो टेलीफोनी, वीडियो मल्टीकास्टिंग और पब्लिक स्विच्ड वीडियो क्षमताओं जैसी बहुपयोगी सेवाओं से लैस एक कैरियर ग्रेड मल्टी-मीडिया टेलीफोन एक्सचेंज विकसित किया है। रेनोवॉ टेलीकॉम इंडिया ब्रिटेन की रेनोवॉ टेलीकॉम की सहायक कंपनी है। कंपनी फिलहाल बीएसएनएल के साथ मिलकर अपने उत्पादों की टेस्टिंग में लगी […]
