यात्रा कैपिटल और सैफरन ने पार्श्वनाथ से हाथ मिलाया
यूरोनेक्स्ट में सूचीबद्ध यात्रा कैपिटल और सैफरन इंडिया रियल एस्टेट फंड 1 (एसआईआरईएफ 1) ने रियल्टी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी पार्श्वनाथ डेवलपर लिमिटेड (पीडीएल) की मुंबई परियोजना में 186 करोड़ रुपये में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है। एसआईआरईएफ 1 सैफरन एसेट एडवायजर्स द्वारा प्रबंधित कंपनी है।पीडीएल की विशेष उद्देश्य वाली कंपनी जारुल प्रोमोटर्स ऐंड डेवलपर्स […]
स्पैंको को मिल सकता है 200 करोड़ रु. का ठेका
महाराष्ट्र सरकार के लिए 140 करोड़ रुपये वाला स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (एसडब्ल्यूएएन) का सौदा अपने खाते में डाला है। उम्मीद है कि अब स्पैंको टेलीसिस्टम्स ऐंड सॉल्यूशंस को कॉमन सर्विसेस सेंटर (सीएसी) का 200 करोड़ रुपये का ठेका भी मिल जाएगा। इस ठेके के तहत कंपनी को लगभग 2,100 रिटेल सेवा दुकानें स्थापित करनी […]
रोल्टा का शुध्द मुनाफा 65.72 करोड़ रुपये हुआ
मुंबई की रोल्टा इंडिया लिमिटेड ने 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई तिमाही में अपने शुध्द लाभ में पिछले वर्ष की तुलना में 44 प्रतिशत की वृध्दि घोषित की है। कंपनी का पिछले वर्ष शुध्द लाभ 45.54 करोड़ रुपये था जो इस वर्ष बढ़कर 65.72 करोड़ रुपये हो गया है। इसी अवधि के लिए कंपनी […]
सीएमसी का शुध्द लाभ में 9 प्रतिशत का इजाफा
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज की सूचना प्रौद्योगिकी सेवाएं मुहैया करवाने वाली सहायक कंपनी सीएमसी का 31 मार्च 2008 को खत्म हुई तिमाही में शुध्द लाभ 9 प्रतिशत से बढ़कर 24.02 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी का शुध्द लाभ 21.91 करोड़ रुपये था। इसी अवधि में कपनी की कुल आय में 8 […]
एमएमटीसी के शुध्द लाभ में 132 प्रतिशत की वृध्दि
सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एमएमटीसी लिमिटेड ने 31 मार्च 2008 को समाप्त हुई तिमाही में 132 प्रतिशत वृध्दि के साथ 909.62 करोड़ रुपये का शुध्द लाभ की घोषणा की। पिछले वर्ष इसी अवधि में कंपनी का शुध्द लाभ 38.90 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की कुल आया 4,889.57 करोड़ रुपये से बढ़कर 9,421.60 […]
हिन्दुस्तान कॉपर का शुध्द लाभ 80.37 प्रतिशत बढ़ा
हिन्दुस्तान कॉपर का 31 मार्च, 2008 को समाप्त हुई तिमाही में शुध्द लाभ पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में 80.37 प्रतिशत बढ़कर 85.46 करोड़ रुपये हो गया है। इसके पीछे अधिक उत्पादन, बिक्री की मात्रा और ऊंची कीमतों को हाथ है।कंपनी का इस अवधि में कुल लाभ 96.38 करोड़ रुपये है जो पिछले […]
लोहिया उत्तर प्रदेश में लगाएगा ई-व्हीकल संयंत्र
बिजली चालित वाहनों के बाजार में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए 500 करोड़ रुपये वाला लोहिया समूह कुमाऊं क्षेत्र के औद्योगिक नगर काशीपुर में उत्पादन इकाई लगाने जा रहा है। समूह उत्तराखंड में 150 करोड़ रुपये निवेश कर यह इकाई लगाएगी। माना जा रहा है कि यह इकाई जुलाई से उत्पादन शुरू कर देगी। इस […]
अब छोटे शहरों को बीपीओ केंद्र बनने की राह पर
भारतीय बीपीओ उद्योग अगले पांच वर्षों में 5 गुणा वृध्दि की दहलीज पर होगा। फिलहाल 88,000 करोड़ रुपये वाला यह उद्योग जगत अगले पांच वर्षों में छोटे शहरों के दम पर 200,000 करोड़ रुपये में तब्दील हो जाएगा। अभी तक बेंगलुरु, मुंबई और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र जैसे पहले दर्जे के शहरों में ही बीपीओ के […]
सोनी-डब्ल्यूएसजी को आईपीएल से मोटी रकम
सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और खेल विपणन व प्रबंधन एजेंसी वर्ल्ड स्पोट्र्स गु्रप (डब्ल्यूएसजी) डीएलएफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से मालामाल होने के लिए तैयार हैं। दोनों कंपनियों ने ट्वेंटी20 लीग के पहले सत्र के मैचों के प्रसारण के लिए प्रसारण अधिकार शुल्क के तौर पर बीसीसीआई को 240 करोड़ रुपये की रकम चुकाई है।सोनी-डब्ल्यूएसजी 18 […]
मंदी की मार सांताक्रूज एसईजेड के आभूषण कारोबार पर भी
अमेरिका से चली मंदी की बयार भारत में भी अपना असर दिखा रही है। अमेरिका को सबसे अधिक निर्यात करने वाला आभूषण उद्योग फिलहाल इसकी चपेट में सबसे ज्यादा दिख रहा है। मुंबई स्थित सांताक्रूज इलेक्ट्रॉनिक निर्यात संवर्धन क्षेत्र (एसईईपीजेड) में तो कम से कम 5 से 6 बड़ी निर्यात इकाइयां अब तक बंद हो […]
